फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरितमानस टिप्पणी: हिंदू महासभा ने स्वामी प्रसाद की अर्थी निकाली, जीभ काट कर लाने वाले के लिए इनाम का एलान

Mon, 23 Jan 2023 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार



 
विज्ञापन
1 of 5
स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी निकालते महासभा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर हिंदू महासभा में आक्रोश है। सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामबाग पर स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी निकाली। यही नहीं उन्होंने मौर्य की जीभ काट कर लाने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। यहीं नहीं अर्थी पर मौर्य की फोटो रखकर पदयात्रा निकाली। कहा कि जो धर्म के साथ खेलेगा उसके साथ अखिल भारत हिंदू महासभा ऐसा ही व्यवहार करेगी। इसके बाद अर्थी को यमुना में प्रवाहित किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर के विवाद के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपना कड़ा विरोध जताया है। महासभा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि जो भी मौर्य की जीभ काट कर लाएगा उसको उनकी तरफ से 51 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुतले का यमुना नदी में  दाह संस्कार किया

महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी निकाली। इसके बाद रामबाग से निकलकर उनका पुतला यमुना नदी फेंका। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि इस तरीके से रामचरितमानस का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

4 of 5
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करने पर राजस्थान के उदयपुर पर गर्दन काट ली जाती है। वहीं यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी की है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। .यदि कभी वह आगरा आते हैं तो जैसे आज उसकी अर्थी यमुना में फेंकी जा रही है, उसे भी फेंका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिला प्रभारी सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हिंदू महासभा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि जो भी साहसी व्यक्ति स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटेगा उसे मेरी तरफ से 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। कहा कि किसी भी कीमत पर रामचरित मानस का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें