फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हाईप्रोफाइल ड्रामा, युवक ने कार में आग लगाकर की फायरिंग, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Sep 2019 03:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बुधवार को एक युवक और युवती ने जमकर हंगामा किया। एक हाथ में रिवाल्वर था तो दूसरे में तमंचा। कभी प्रदेश सरकार मुर्दाबाद बोलता तो कभी केंद्र सरकार की हाय-हाय करता। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को खूब कोसा। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बीच-बीच में फायरिंग भी करता रहा। पुलिस वाले दौड़े तो उन्हें रिवाल्वर दिखाकर भागने को मजबूर कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-आगरा मार्ग पर एसएसपी आफिस के सामने और सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर दहशत का यह नजारा घंटे भर भर चला। बाद में पुलिस और अधिवक्ताओं ने मिलकर उसे कब्जे में किया।
विज्ञापन

3 of 5
युवक ने अपनी कार में आग लगा दी - फोटो : अमर उजाला
शाम को करीब पांच बजे का वक्त था। मथुरा-आगरा मार्ग पर एसएसपी आफिस के पास, सिविल लाइंस पुलिस चौकी पर एक कार आकर रुकी। कार से एक युवक, महिला और दो बच्चे उतरे। इसी बीच युवक ने कार में आग लगा दी। माना जा रहा है कि युवक कार पर पहले से पेट्रोल डालकर लाया था। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। 

4 of 5
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
जलती कार को देख पुलिस चौकी से सिपाही दौड़े तो युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तान दी। इतना ही नहीं हवाई फायरिंग कर दी। पहले पिस्टल से गोली चलाई फिर तमंचे से। इससे दहशत फैल गई और मार्ग जाम हो गया। दहशत में जो जहां था वहीं रुक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथ में पिस्टल पकड़े युवक - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। हर कोई दूर खड़ा होकर युवक को समझाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच युवक को अपनी बात कहने के लिए माइक भी उपलब्ध करा दी गई। युवक ने प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसना शुरू कर दिया। कहने लगा कि सुनवाई नहीं हो रही है। बीच-बीच में गोलियां भी चलाता रहा। एक कागजों की फाइल भी हाथ में ले रखी थी जिसे भी बार-बार भीड़ को दिखा रहा था। अधिवक्ता ब्रजेश कुंतल ने युवक को बातों में उलझा लिया और आसपास के अधिवक्ता और पुलिस ने किसी तरह पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें