फिरोजाबाद में सोमवार को हुई रिमझिम बरसात से पूरा शहर तर-बतर दिखा। रुक-रुक हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। पहली बरसात से लोगों ने छतों पर सड़कों पर खूब मजा लिया। युवा बाइकों पर फर्राटा भरते नजर आए। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ
2 of 4
rainy day
- फोटो : अमर उजाला
शहर की जनता तीन महीने से भीषण गर्मी से परेशान थी। जून माह में आसमान से बरसती आग से हर कोई राहत की बूंदें टपकने का इंतजार कर रहा था। जुलाई माह के दूसरे दिन सुबह छह बजे से रिमझिम बरसात शुरू हो गई, जिससे आमजन ने राहत की महसूस की। बरसात शुरु होते हुए बच्चे, युवा छतों पर चढ़ गए। काफी देर तक बरसात का मजा लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ
3 of 4
rainy day
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टियों के बाद दो जुलाई को स्कूल खुलने का पहला दिन था। बारिश के कारण बच्चे भींगते हुए घर से स्कूल तक पहुंचे। हालांकि इस दौरान उन्हें परेशानियों को भी सामना करना पड़ा। घेर आसग्रान में सड़कें खुदी होने के कारण एक स्कूल का रिक्शा बीच सड़क पर फंस गया, जिससे रिक्शा चालक को बच्चे बीच रास्ते में ही उतारने पड़े।
तस्वीरें: रिमझिम बरसात से भीगा शहर, फिरोजाबादवासियों ने कुछ यूं उठाया लुत्फ
4 of 4
rainy day
- फोटो : अमर उजाला
बरसात के कारण शहर के निचले हिस्सों में जलभराव होने से जनता व राहगीरों को परेशानी हुई। सुबह छह बजे से 11 बजे तक बरसात होने के कारण जिला अस्पताल सर्विस रोड, बोधारम, नगला बरी, कोहिनूर रोड, करबला, गांधीपार्क, चंद्रवार गेट सहित कई गली मोहल्लों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई।