फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

Tue, 19 Jun 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में देने आए एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के कारण शहर जाम हो गया। आईएसबीटी से रामबाग तक आठ किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस का कहीं कोई पता नहीं था। भीषण गर्मी में लोग जाम से जूझते रहे। पांच मिनट की दूरी दो घंटे में पूरी हो पाई। 
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

2 of 7
रोडवेज की छतों पर बैठे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए 50 फीसदी बसें बढ़ाई थी, लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। तमाम लोग बसों की छतों पर सवार होकर आए। बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। बस आती और फुल हो जाती। 
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

3 of 7
खंदारी पुल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बस अड्डे से हाईवे तक भीड़ हो गई थी। इसी कारण जाम लग गया। यहां जाम लगा तो खंदारी पर ट्रैफिक रुक गया। बस फिर क्या था, भगवान टाकीज, वाटर वर्क्स, सुल्तान गंज की पुलिया और राम बाग तक ट्रैफिक का पहिया जाम हो गया।

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

4 of 7
आगरा में भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना पार सेंटर ज्यादा थे। इस कारण यहां भी भीड़ थी। शहादरा, ट्रांस यमुना हर तरफ ट्रैफिक फंस गया था। यमुना किनारा रोड पर भी हाल बेहाल रहा। पुलिस परीक्षा कराने में लगी थी। जाम खुलवाने के लिए कोई नहीं था। नतीजा यह हुआ कि लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

5 of 7
शहर के अंदर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज पर वाहन फंसे तो इसका असर एमजी रोड पर पड़ा। यहां सोमवार को वैसे भी ट्रैफिक जाम रहता है। एमजी रोड का जाम हरीपर्वत चौराहे तक था। हरीपर्वत से जीवनी मंडी और देहली गेट की ओर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

6 of 7
ट्रेनों में रही भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उधर, रेलवे स्टेशनों पर भी हाल बेहाल रहा। जो भी ट्रेन रुकती अभ्यर्थी उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़ते। पलभर में ट्रेन फुल हो जाती है। अभ्यर्थी ट्रेनों के दरवाजों पर लटके देख गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा शहर का हुआ ये हाल, 5 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी

7 of 7
आगरा में भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बसों की कमी का फायदा डग्गामार वाहन चालकों ने उठाया। एक तो अभ्यर्थियों ने इनका सहारा लिया। दूसरा, बस अभ्यर्थियों से भरी थी, तो अन्य सवारी भी इन्हें मिली। इन्होंने किराया भी ज्यादा वसूली। वाहनों की छतों पर भी सवारियों को बैठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें