सर्दी के सीजन के तीसरे घने कोहरे ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ब्रेक लगा दिया। मथुरा और आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद एहतियातन वाहनों को टोल प्लाजा पर ही रोक लिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर बीते करीब तीन घंटे वाहनों की कतार लगी हैं। आगरा में भी वाहनों को रोका गया है। कोहरे में ड्राइविंग को लेकर सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 58 पर सुबह कोहरे के कारण कई वाहन भिड़ गए। इसके बाद मांट टोल प्लाजा पर वाहनों को रोका गया। बीते तीन घंटे से यहां वाहनों की कतार लगी हैं।
4 of 5
कोहरे में
- फोटो : amar ujala
इधर कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया। आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे सैलानियों को मायूसी हाथ लगी। कोहरे के कारण यहां फोटोग्राफी का मजा किरकिरा हो गया।