फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः डेंगू की दस्तक के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह, गलियां में भरा गंदा पानी, पनप रहे मच्छर

Thu, 17 Sep 2020 01:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

रेडजोन घोषित किए गए संसारपुर और नगला पजाबा में जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैली मिली। जलभराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू फैलने के खतरे को लेकर यहां के लोग चिंतित दिखा रहे हैं। बीते वर्ष जिले में डेंगू से 21 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
1 of 7
रास्ते पर भरे गंदे पानी से निकलते बच्चे और महिला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में डेंगू ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारी धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। रेड जोन घोषित होने के बाद भी डेंगू के लिए संवेदनशील इलाकों में बचाव के कोई उपाय नहीं दिख रहे हैं। यहां हालात पिछले साल से भी बदतर हैं। बुधवार को रेडजोन घोषित किए गए संसारपुर और नगला पजाबा में जगह-जगह जलभराव और गंदगी फैली मिली। जलभराव के बीच मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू फैलने के खतरे को लेकर यहां के लोग चिंतित दिखा रहे हैं। बीते वर्ष जिले में डेंगू से 21 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 150 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। 
विज्ञापन

2 of 7
संसारपुर वाल्मीकि बस्ती - फोटो : अमर उजाला
स्थान: संसारपुर वाल्मीकि बस्ती समय:11:30 बजे
मोहल्ले की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था, लोग अपने-अपने घरों में थे। तालाब ओवरफ्लो होने से गली में गंदा पानी भरा हुआ था। कुछ लोगों ने घरों से बाहर निकलकर अपनी परेशानी बताई। गोविंद कुमार ने बताया कि बीते वर्ष यहां 50 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित थे। इस बार हालात और खराब हैं। मोहल्ले में जलभराव है और गंदगी फैली है, लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नहीं है। कभी भी बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
समय 11:40 बजे स्थान: संसारपुर मोहल्ला पूर्वी 
मोहल्ले की मुख्य गली में गंदा पानी भरा हुआ था। यहां तालाब के सामने वाली गली में पिछले तीन महीने से जलभराव है। लोग इसी गंदे पानी से होकर निकलते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीमारी का हर समय डर सताता है। संचारी रोग रोकथाम अभियान के तहत भी यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई। 

4 of 7
प्लॉट में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
समय-दोपहर 12 बजे स्थान मोहल्ला भोजपुरा एलाऊ रोड 
यहां प्लॉट में पानी भरा हुआ था। इस प्लॉट के सहारे से ही एक घर को रास्ता भी गया है। देखने से ऐसा लग रहा था कि घर किसी टापू पर बना हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले साल डेंगू से तीन मौत हुई थीं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। यहां फिर से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गोविंद और पुनीत कुमार बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
कई बार नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन तालाब के पानी को निकाले जाने की व्यवस्था नहीं हुई। अब तालाब का पानी गली में भर गया है।  गोविंद कुमार 

पिछले साल मोहल्ले में 20 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे। तीन लोगों की मौत हुई थी लेकिन इसके बाद भी हालातों में सुधार नहीं है। लोग डेंगू को लेकर चिंतित हैं। पुनीत कुमार। 
विज्ञापन

6 of 7
सचिन और ब्रजमोहन बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
कई बार नगर पालिका की टीम को तालाब का पानी निकाले जाने के लिए पत्र लिखा गया, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा छिड़क कर चली गई।  ब्रजमोहन

पिछले साल मोहल्ले में 20 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आए थे। इनके पीछे कारण यही जलभराव था, लेकिन एकबार फिर से स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिससे लोग चिंतित हैं।  सचिन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जिला अस्पताल मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
सभी वार्डों में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जलनिकासी की भी व्यवस्था कराई जा रही है। बारिश के कारण कुछ जगह जलभराव की स्थिति है।  -लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका

शहर के नौ मोहल्लों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां जलनिकासी और साफ सफाई के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है। स्वास्थ्य विभाग भी दवा का छिड़काव करा रहा है।  -डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें