फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: गिरफ्तार संदिग्धों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, शाहीनबाग से जुड़े तार

Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड के बाद हिंसा की साजिश में मथुरा से गिरफ्तार कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के कथित सदस्यों को लेकर चौंकाने वाला जानकारी सामने आई है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में संदेशों को वेबसाइट द्वारा फैलाने में सीएफआई के सदस्यों की सक्रिय भूमिका थी। इनमें केरल का पत्रकार सिद्दीक दिल्ली के शाहीनबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान से ही खुफिया विभाग के रडार पर था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बहराइच निवासी मसूद और मुजफ्फरनगर के अतीकुर्रहमान की सक्रियता बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले से सीएफआई के चार कथित सदस्यों के गिरफ्तारी के बाद से एटीएस, आईबी, मिलिट्री इंटेलीजेंस समेत खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं। संदिग्धों के बरामद लैपटॉप और स्मार्टफोन से नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए केरल निवासी पत्रकार सिद्दीक शाहीनबाग के विरोध प्रदर्शन में संदेश फैलाने में सक्रिय रहा। खुफिया एजेंसियों को इस तरह के मेल और वेबसाइट की जानकारियां उसके लैपटॉप से मिली हैं। 

4 of 5
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सीएफआई का मुख्य काम विश्वविद्यालयों के युवाओं को संगठन से जोड़ने का है, इसलिए एएमयू में भी इस संगठन की सक्रियता का पता चला है। बताया जाता है कि मसूद और अतीकुर्रहमान से इसके तार जुड़ रहे हैं। इनसे जुड़े जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वे सभी एएमयू के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सीएफआई के चारों सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद से एटीएस समेत कई जांच एजेंसियां इनके संबंध में जानकारियां जुटा रही हैं। आरोपियों का लैपटॉप और स्मार्टफोन की जांच भी हो रही है। जांच एजेंसियां जानकारियों के आधार पर काम कर रही हैं। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घर जाकर परिजनों से भी पूछताछ की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें