आगरा के गांव लड़ामदा में शनिवार को आयोजित महादंगल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इसमें रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक हरियाणा की पहलवान सोनम से फाइनल में हार गई। जबकि इससे पूर्व तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। हारने पर साक्षी के आंसू छलक आए।