फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने ली दीक्षा

Fri, 27 Jul 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के आश्रमों और मंदिरों में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी का शिष्यों ने पूजन अर्चन किया और नए शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली। 
विज्ञापन

तस्वीरें: श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने ली दीक्षा

2 of 5
गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वात्सल्य ग्राम में हुए महोत्सव में शिष्यों को साध्वी ऋतम्भरा ने आशीष दिया और गुरु की महिमा का महत्व बताया। वैरागी बाबा आश्रम में महंत हरिबोल महाराज ने बैरागी बाबा की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। भक्तों ने चंदन पुष्प-हार आदि से पूजन किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने ली दीक्षा

3 of 5
गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करौरी आश्रम में बाबा नीम करौरी के चित्रपट पर शिष्यों ने माल्यार्पण कर गुरु वंदन किया। वहीं, आचार्य कुटी में भक्तों संत रामप्रपन्नाचार्य महाराज का पूजन किया। 

तस्वीरें: श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने ली दीक्षा

4 of 5
गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के वंशीवट स्थित मलूकपीठ में मलूकपीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज का देश विदेश से आए शिष्यों ने गुरु दीक्षा भी ली। श्री प्रियाकांत जू मंदिर में भागवत प्रवक्ता देवकी नंदन ठाकुर का भी शिष्यों ने पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने ली दीक्षा

5 of 5
गुरु पूर्णिमा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मोतीझील स्थित स्वामी अखंडानंद आश्रम में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने स्वामी अखंडानंद महाराज के चित्रपट का पूजन-अर्चन किया। वहीं कार्ष्णि जगदगुरु आश्रम में महंत जगदानंद महाराज से शिष्यों ने दीक्षा ली और गुरु पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें