फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

Fri, 27 Jul 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गुरुवार को भारी बारिश ने शहर को पानी पानी कर दिया। सड़कों पर इतना पानी था कि लोग घरों से निकल भी नहीं पा रहे थे। स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं। वहीं वृंदावन में बारिश के पानी से सराबोर हो गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

2 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख बाजार कंकाली रोड, कृष्णानगर, सौंख रोड, चौक बाजार, स्वामी घाट की दुकानों में पानी घुस गया। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। घरों में पानी पहुंच जाने से लोगों का कीमती सामान खराब हो गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

3 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
यूं तो बुधवार से ही रुक रुककर बरसात हो रही थी, लेकिन गुरुवार की सुबह को इतना पानी बरसा कि हर सड़क तालाब बन गई। घरों से लोग निकल नहीं पा रहे ते। जब हालात बिगड़े तो सभी स्कूलों ने छुट्टी कर दी। 

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

4 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
चंदनवन कालोनी, मोतीकुंज, चंद्रपुरी, ब्रज नगर, सौंख अड्डा, जंक्शन रोड, बीएसए कालेज रोड, कृष्णा नगर, अंबेडकर कालोनी, गुरुनानक नगर समेत कई इलाकों में दिनभर पानी भरा रहा। घरों में भी पानी घुस गया।  
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

5 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : बारिश से सड़कों पर जलभराव
बरसात के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। सारा दिन जाम लगा रहा। स्थिति यह थी कि जो जहां था वहीं फंस गया। गाड़ियां पानी में फंस गईं। फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए क्रेन तक मंगवानी पड़ी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

6 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश में वृंदावन की सड़कें समंदर बन गईं। घरों और दुकानों में पानी भर गया। नगर के हालात बाढ़ जैसे हो गए। मथुरा गेट पुलिस चौकी में पानी भर गया, पथवारी देवी मंदिर के साथ लगी जामा मस्जिद के दर तक पानी पहुंच गया। 
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

7 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
लोग नगर निगम प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। रमणरेती परिक्रमा मार्ग में इस्कान गोशाला, भजनाश्रम के संत निवास की दीवार ढह गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। बरसात से सबसे अधिक प्रभावित मथुरा दरवाजा और राधा निवास क्षेत्र रहा। 

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

8 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश के आगे वृंदावन की विद्युत व्यवस्था ने भी घुटने टेक दिए। रात गई बिजली गुरुवार की दोपहर बाद तक सुचारु हो सकी। कई इलाकों में बिजली शाम को आई। इधर दुसायत क्षेत्र में खंभे में आए करंट के बाद पूरे फीडर को ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी बारिश ने किया मथुरा और वृंदावन को बेहाल, सड़कें बनीं समंदर

9 of 9
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश से पानी से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग भी जलमग्न हो गया। जिससे मुड़िया मेला में आए परिक्रमार्थियों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। हालांकि भारी बारिश के बीच भी उनके कदम नहीं रुके। परिक्रमा करते रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें