फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत: रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, ऐसी आतिशबाजी...आसमान में बनीं ओंकार और खंडा साहिब की आकृतियां

Wed, 25 Nov 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में लाखों श्रद्धालुओं की संगत उमड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी, शबद कीर्तन और भव्य आतिशबाजी ने उत्सव की छटा को अद्भुत बना दिया।
 
विज्ञापन
1 of 8
रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला
 कल तारण गुरु नानक आया... के भाव के साथ मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरु का ताल में लाखों श्रद्धालुओं की संगत उमड़ी वहीं शहर के गुरुद्वारा माईथान, बाबा अजीत सिंह गुरुद्वारा, गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद, श्री गुरुनानक देव सत्संग सभा नया बांस लोहामंडी में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया।



गुरु का ताल गुरुद्वारा में तड़के 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाकर संगत ने अरदास की और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर गुरुद्वारा परिसर गुरु की वाणी और जयकारों से गूंजता रहा। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल को रंग-बिरंगी रोशनी और झालरों से सजाया गया।
झिलमिल सितारों जैसी रोशनी से सजा गुरुद्वारा दूर से ही आकर्षण का केंद्र बना रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु गुरुद्वारे की भव्य सजावट निहारते रहे और रोशनी के बीच तस्वीरें लेते नजर आए। सुबह गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी में दरबार साहिब पहुंची। प्रकाश के बाद नितनेम और कीर्तन हुआ। हजूरी रागी भाई हरजीत सिंह और भाई लवप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन से गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु नानक देव जी के संदेश नाम जपो, किरत करो और वंड छको का महत्व संगत को बताया।

 
विज्ञापन

3 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
रात नौ बजे आतिशबाजी ने प्रकाश पर्व की खुशी को और बढ़ा दिया। एक ओंकार और खंडा साहिब की आकृतियों ने संगत का मन मोह लिया। दूधिया रोशनी के झरने, चकरी और रंग-बिरंगी हवाई आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। करीब डेढ़ से दो घंटे तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की वाणी पूरे मानव समाज को प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती है।
 

4 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर रंगूराम दरबार में सजा कीर्तन दरबार
कैलाशपुरी स्थित रंगूराम दरबार में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर कीर्तन दरबार सजाया गया। स्वामी गुरमुख दास उदासीन और दीपक उदासीन ने गुरु महिमा के भजन-कीर्तन सुनाकर संगत को भावविभोर कर दिया। पूरा दरबार सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से गूंज उठा। अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। वक्ताओं ने गुरु नानक देव की सेवा, समानता और मानवता की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया। इस दाैरान श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी, भगवान आवतानी, गुरदासमल, पूरनचंद, कीर्ति उदासीन, चांदनी भोजवानी, हर्षित उदासीन आदि माैजूद रहे। संवाद

 
विज्ञापन

5 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
दशमेश दरबार में गूंजी गुरबाणी, श्रद्धा से झुके शीश
श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर-विभव नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह अमृतवेले से ही सपरिवार पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर जीवन की खुशहाली और सर्वत्र शांति की कामना की। फूलों और आकर्षक रोशनी से सजे दरबार में सुखमनी साहिब व चौपाई साहिब के पाठ के बाद अमृतमयी कीर्तन की रसधारा बही।
विज्ञापन

6 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
भाई हरजिंदर सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को भावविभोर कर दिया। समापन पर ज्ञानी मंशा सिंह ने अरदास की और भाई मनदीप सिंह ने हुकमनामा लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुरुपर्व की बधाइयां दीं। इस दौरान प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह ओबरोय, मलकीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, लवली, इंद्रजीत सिंह वाधवा, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। 
 
विज्ञापन

7 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
जग को रोशन कर गए गुरु नानक, कीर्तन सुन भावविभोर हुई संगत
सतिगुर नानक परगटिआ मिटी धुंधु जगि चानणु होआ...’ की पावन गूंज के बीच गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कीर्तन समागम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ हुआ। अखंड कीर्तनी जसपाल सिंह ने आसा दी वार का गायन किया। इसके बाद हजूरी रागी, स्त्री सत्संग सभा और गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर के रागी विक्रम सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
आनंद साहिब के पाठ के बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। प्रधान कंवलदीप सिंह ने कहा कि ‘किरत करो, नाम जपो, वंड छको’ का संदेश आज भी मानवता को राह दिखाता है। अंत में विभिन्न धर्मों के प्रमुख जनों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरमीत सेठी, गुरदयाल सिंह बेदी, नितिन कोहली, बीना लवानिया, हरपाल सिंह, प्रवीण अरोड़ा, मीडिया प्रभारी जसवीर सिंह, जसमीत सिंह जस्सी, विक्की पुरी, बंटी चावला, परमजीत मक्कड़, रौनक वाधवा, मनकमल सिंह, वीरेंद्र सिंह वीरे और रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें