रोशनी से जगमग गुुरु का द्वार, सतनाम वाहेगुरु के बोल और आतिशी छटा से सतरंगी आसमान। ये मनमोहन दृश्य गुरु नानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल का रहा। गुरु के अवतरित होते ही धरा पावन हो गई और जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे गूंजने लगे। दूरदराज से हजारों श्रद्धालु आए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका।
सुबह सजे कीर्तन दरबार में हजूरी रागी हरजीत सिंह और भाई जगतार सिंह ने सुनी पुकार दातार प्रभ गुरु नानक जग माहे पठाया, कल तारण गुरु नानक आया...का गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु महाराज के जीवन के इतिहास पर प्रकाश डाला। हजारों संगत ने अटूट लंगर छका। संत बाबा प्रीतम सिंह ने संगत का आभार जताया। आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक विजय शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
2 of 6
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
जित्थे बाबा पैर धरे पुजा आशण सोया...
केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा माईथान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजाया। यहां दिल्ली के निर्मल सिंह खालसा, जसपाल सिंह ने और रानी सिंह ने कीर्तन कर संगत को धन्य कर दिया। जित्थे बाबा पैर धरे पुतजा आशण सोया...कल तारन गुरु नानक आया...सुनकर संगत जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे लगाने लगे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। हैडग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास की। प्रधान कंवलदीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, परमजीत सिंह मक्कड़, देवेंद्र जोड़ा, परमात्मा सिंह, जसवीर सिंह उप्पल, गुरमीत सेठी, अजिंदर पाल सिंह, ऋशु सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
सतगुरु नानक परगटिया मिटी...
गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार में कीर्तन दरबार सुनकर संगत धन्य हो गई। दिल्ली के रागी निर्मल सिंह और हजूरी रागी हरप्रीत सिंह ने सतगुरु नानक परगटिया मिटी धुंध जग चानन होवा...सुनकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करने लगी। ज्ञानी अमरीक सिंह ने सभी की भलाई के लिए अरदास की। संगत ने अटूट लंगर छका। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार रमन साहनी, अमरजीत सिंह, सुरजीत छाबड़ा, दलजीत सिंह, बबलू अर्शी, बंटी ओबराय, कुलविंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
4 of 6
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
धन-धन हमारे भाग घर आया...
गुरुद्वारा दशमेद दरबार शहीद नगर में कीर्तनकार महेंद्र पाल सिंह ने धन धन हमारे भाग घर आया..., सुनी पुकार दातार प्रभ गुरुनानक..सुनाकर संगत को निहाल कर दिया। कीर्तनकार ने कहा कि जब गुरुनानक देव का जन्म हुआ तो पाखंड, जातपात और धर्म के नाम पर झगड़े हो रहे थे। तब उन्होंन मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य सेवादार सरदार हरपाल सिंह, रविंद्र ओबराय, श्याम भोजवानी, राजू सलूजा, इंदरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, संतोख सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह टोडी, आनंद शर्मा, देवेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा शाहगंज में सजा कीर्तन दरबार
गुरुद्वारा शाहगंज में भव्य सजावट हुई और कीर्तन दरबार सजा। कीर्तनकार ज्ञानी अमृतपाल सिंह, राजप्रीत सिंह ने धन धन हमारे भाग घर आया...सुनाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगत ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका और लंगर छका। प्रमुख बॉबी आनंद ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मोहन गगवानी, देव लालवानी, अजय अरोड़ा, हर्षल भोजवानी, दिनेश मदान, ममता, भूमि आदि मौजूद रहे।
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल
- फोटो : अमर उजाला
प्रभात फेरी में गूंजा सतनाम वाहेगुरु
महिला मंडल झूलेलाल मित्र मंडल की ओर से गुरुद्वारा रकाबगंज से तड़के सतनाम वाहेगुुरु का नाम लेकर प्रभात फेरी निकाली। जगह-जगह प्रभात फेरी पर फूल बरसाए। गुुरुद्वारा ताजगंज पहुंचने पर प्रधान बृजमोहन अरोड़ा ने स्वागत किया। ज्ञानी जोगेंद्र सिंह अरदास की। केसर आसवानी, चांदनी भोजवानी, पूजा मोटवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, वाणी बसरानी, महिमा नाजवानी, भावना बसरानी, दिशा ललवानी, कोमल नाजवानी, मुस्कान लालवानी, कविता ज्ञानचंदानी, दिव्या मोटवानी, नंदनी तुलसानी आदि मौजूद रहे।
गुर नानक की वदियाई...
कैलाशपुरी स्थित बाबा रंगूराम धाम दरबार में गुरमुख दास उादसीन ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए गुरु नानक की वदियाई...नानक नाम चडदी कला तेरे भाणे...सुनाकर संगत को धन्य कर दिया। दास दीपक उदासीन ने कहा कि गुरु नानक देव ने सच्चे मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नंदलाल छत्तनी, कमल भोजवानी, हर्षित उदासीन, अशोक परवानी, गुरमुख वियानी, श्याम मोहनानी आदि मौजूद रहे।