आगरा में गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के सभी छोटे-बड़े 32 गुरुद्वारे रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हो गए हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार तड़के गुरुद्वारों की साझा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान गुरुवाणी की गूंज से शहर की गलियां भक्तिमय हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
प्रभात फेरी बालूगंज कोठी नंबर से शुरू होकर 23 से कलगीधर गुरुद्वारा पहुंची। इसकी अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। प्रभात फेरी के पीछे गायन मंडली गुरुवाणी गाते हुए चल रही थी। प्रभात फेरी में शहर के सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल, गुरुद्वारा माईथान, गुरुद्वारा कलगीधर, गुरुद्वार नार्थ ईदगाह, गुरुद्वारा नानकपाड़ा, गुरुद्वारा दमदमा साहिब, गुरुद्वारा लोहामंडी, गुरुद्वारा मधुनगर, गुरुद्वारा बल्केश्वर, गुरुद्वारा हाथीघाट समेत सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है।
4 of 5
गुरूद्वारा मधुनगर
- फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीवान की फूलों से सजावट होगी, यह कार्य 11 नवंबर को होगा। कीर्तन दरबार के लिए प्रसिद्ध कीर्तनकार आएंगे। संगत के लिए अटूट लंगर लगेगा।
गुरुद्वारा गुरु के ताल प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु के ताल में डेढ़ लाख जुटेंगे, इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। आतिशबाजी के साथ भव्य सजावट मुख्य आकर्षण होगा।