फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, तभी सामने आया ऐसा सच, नहीं ले सका सात फेरे, पहुंचा हवालात

Sat, 05 Nov 2022 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान जो कुछ भी हुआ वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। दुल्हन के दरवाजे पर बरात पहुंच चुकी थी। बराती झूम रहे थे, तभी पुलिस की एंट्री होती है। ये देख सभी हैरान रह जाते हैं। पुलिस ने शादी को ये कहते हुआ रुकवा दिया, कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है। ये सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह जाते हैं। पुलिस के साथ पहली पत्नी भी थी। पुलिस ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस थाने लाया गया। 

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात्रि बरात में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हा बने व्यक्ति की पहली पत्नी ने आकर बरात चढ़ाने का विरोध करते हुए शादी रोकने को कहा। महिला के साथ उसके परिवार के लोग भी आए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के होश उड़ गए। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बरात। - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बरात में अफरा-तफरी मची रही। दूल्हा पक्ष और वधू पक्ष के लोग एकत्रित हुए।  पुलिस के सामने दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि पहले न्यायालय से तलाक का मामला निस्ताररित होगा इसके बाद ही शादी की जाएगी। समझौते के बाद मामला निपट सका। 
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन - फोटो : Social Media
बताया गया कि दूल्हा बने पंकज निवासी एटा का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। 2017 में पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति नशे में मारपीट करता था। 

4 of 5
शादी - फोटो : iStock
पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही है। इस बात का फायदा उठाते हुए पंकज ने दूसरी शादी करने का निर्णय लिया। पहली पत्नी को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह पथरेकी गांव पहुंच गई। बरात और शादी रुकवा दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up police demo, daroga, up police - फोटो : फाइल फोटो
इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पथरेकी गांव में दूसरी शादी होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बरात रुकवा कर दूल्हा को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों में तलाक  के बाद शादी करने पर सहमति बनी है। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। दूल्हे को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें