फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pran Pratishtha: राममय हुई कृष्ण नगरी, मंदिरों में भव्य सजावट; रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला रहा मथुरा

Sun, 21 Jan 2024 08:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी में हर तरफ मची राम मंदिर की धूम मची हुई  है। अयोध्या में भव्य मंदिर के लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मथुरा में  उल्लास छाया हुआ है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अविस्मरणीय बना लेना चाह रहा है। 
विज्ञापन
1 of 6
Mathura News - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे ब्रज में अद्भुत उत्साह का माहौल है। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी की हर सड़क, चौराहे पर बस राम मंदिर की धूम मची है। मथुरा-वृंदावन नगरनिगम ने ऐसे में प्रमुख चौराहों विभिन्न कलाकृतियों और बिजली की झालरों से सजाया है।

मथुरा में राम मंदिर को लेकर इतना उत्साह देखा जा रहा है, मानो दीपावली आ गई हो। अभूतपूर्व साज सजावट के साथ-साथ जगह-जगह भंडारे के आयोजन किया जा रहे हैं। वहीं सरकारी स्तर पर भी अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। नगर निगम मथुरा-वृंदावन भी अपना योगदान देने में किसी से पीछे नहीं है। अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह के अनुसार महानगर के प्रमुख गोवर्धन चौराहा पर झांसी के सैंड आर्टिस्ट समीर द्वारा रेत से बनाई गई प्रभु श्रीराम के मंदिर की छवि व कृति देखते ही बन रही है। रेत से बनी इस आकृति को देखने के लिए भारी भीड़ वहां उमड़ रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह के अनुसार मथुरा-वृंदावन नगर निगम के क्षेत्र में 22 जनवरी को विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी, जिस तरह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी 24 घंटे में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, उसी तरह सोमवार के लिए व्यवस्था की गई है।


 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा में सजी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीराम के आगमन ने जनवरी में ही मनवाई दिवाली
प्रभु श्रीराम के आगमन ने छोटे व्यापारियों की जनवरी माह में ही दिवाली करा दी है। मिट्टी की दीपक, आकर्षक लाइटिंग झालरें, झंडियां आदि की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। इससे छोटे दुकानदारों में खुशी देखी जा रही है।

 

4 of 6
Mathura News - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गौड़ीय मठ के नीचे मिट्टी के दीपक बेचने वालीं दो युवतियां भी रविवार को काफी खुश दिखीं। सड़क किनारे लगी उनकी फड़ पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे मिट्टी के दीपक खरीदने वालों की भीड़ लगी थी। कोई छोटे तो कोई मंझोले तो कोई बड़े दीपक खरीद रहा था। यह सभी सोमवार को प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने घरों पर दीपदान करने के लिए यह दीपक खरीद रहे थे। दीपक बेच रहीं युवती पूनम ने बताया कि प्रभु श्रीराम ने तो हमारी जनवरी माह में ही दिवाली मनवा दी। इतना माल तो दिवाली पर भी नहीं बिका जितना अब बिक रहा है। कोई 5100 तो कोई 3100 तो कोई अपनी सामर्थ्यानुसार दीपक खरीद रहा है। बराबर में ही पूनम के चाचा की बेटी कोमल भी अपने ग्राहकों में उलझी हुई दिखीं।
 
विज्ञापन

5 of 6
गोवर्धन चौराहे पर रेत से बनाई गई श्रीराम और मंदिर की कलाकृति - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के चौराहों पर लगेगी बड़ी स्क्रीन, होगा लाइव प्रसारण
मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा रामभक्तों के लिए वृंदावन में चार स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा यमुना के घाटों पर फूलों की रंगोली, दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बालू सेंड से राम मंदिर का मॉडल और भगवान राम बनाए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने द्वारा बनाए गए राम मंदिर के मॉडल के साथ शौर्य राजपूत - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के कर निरीक्षक श्रीगोपाल वशिष्ठ ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर नगर निगम द्वारा पूरे उत्साह के साथ रामोत्सव मनाया जा रहा है। चुंगी चौराहा, अटल्ला चुंगी, विद्यापीठ चौराहा एवं प्रेम मंदिर तिराहा पर बड़ी वाल स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन पर अयोध्या राम मंदिर में होने वाले आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उड़ीसा के कलाकारों द्वारा देवरहा घाट और कान्हा गोशाला के बाहर यमुना सेंड से राम मंदिर और भगवान राम की प्रतिमूर्ति बनाई जाएगी। देवरहा बाबा घाट पर शाम चार बजे दीपोत्सव होगा। वहीं जुगल घाट पर 500 किलो फूलों से रंगोली बनाई जाएंगी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें