डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची राज्यपाल ने विभाग में डिग्री-अंकतालिका और गोपनीय चार्ट की बेकदरी पर परीक्षा नियंत्रक को लताड़ लगाई। कहा कि अखबार से इनकी बदहाली की जानकारी हुई। इनको व्यवस्थित ढंग से क्यों नहीं रखा जा रहा। राजभवन के पत्र का जवाब न भेजने पर सहायक कुलसचिव से नाराज हुईं। पुस्तकालय में प्लास्टर झड़ने और रास्ते में गंदगी पर भी महामहिम ने नाराजगी जताई।
महामहिम आनंदीबेन पटेल ने परीक्षा नियंत्रक से पूछा कि डिग्री-अंकतालिकाएं और गोपनीय चार्ट बेकदरी से रखे जा रहे हैं। अखबार में कचरे में डिग्री-अंकतालिका और गोपनीय चार्ट के कुतर जाने की खबर अखबार में देखी है। इसकी लापरवाही की जिम्मेदारी तय करें और कमेटी बनाकर प्रगति आख्या जांचें। पीएचडी कोर्स की देरी से हुई प्रवेश परीक्षा पर भी सवालजवाब किए। पालीवाल परिसर में प्रशासन अनुभाग का निरीक्षण करते वक्त फाइल में राजभवन का पत्र मिला, जिसका जवाब न भेजने पर सहायक कुलसचिव पवन कुमार से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर सख्त नाराज होते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा।
विज्ञापन
2 of 6
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पुस्तकालय में पहुंचे तो यहां छत की दीवार का प्लास्टर गिर रहा था। टंकी के पानी से रास्ते में जलभराव हो रहा था। पार्क में गंदगी थी। शौचालय से भी दुर्गंध आ रही थी। जल संरक्षण, मरम्मतऔर सफाई के निर्देश दिए। संस्कृति भवन में गंदगी और घास देखकर सफाई के लिए हिदायत दी। निरीक्षण में उच्च शिक्षा अधिकारी योगेंद्र उपाध्याय, प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
3 of 6
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
दुर्लभ पांडुलिपि देखीं, डिजिटलाइज के निर्देश
केएमआई में राज्यपाल ने 1500 साल पुराने ताड़पत्र पर लिखी दुर्लभ पांडुलिपि और मुगलकालीन सोने के सिक्कों का संग्रह निहारा। इससे प्रभावित होकर उन्होंने डिजिटाइज करने को कहा। समाज विज्ञान संस्थान के निरीक्षण में उन्होंने बच्चों और महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच करवाएं। महिलाओं को स्तनपान, पौष्टिक आहार के लिए जागरूक करें। शिविर लगाकर स्तन-बच्चेदानी के मुख का कैंसर की जांच करवाएं। इनका डेटा भी जुटाएं।
4 of 6
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खेल पर जोर, दवा कंपनियों से एमओयू के निर्देश
राज्यपाल ने छलेसर परिसर के डिपार्टमेंट ऑफ फिजीकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पहुंची और प्रभारी से पूछा कि खेलो इंडिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने खेलों में प्रतिभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। फार्मेसी विभाग में लैब का निरीक्षण करने के बाद निदेशक से दवा कंपनियों से एमओयू साइन कर टेस्टिंग लैब खोलने को कहा। बीफार्मा और डीफार्मा के छात्रों को पढ़ाई पूरी कर जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
5 of 6
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों की समस्या के निस्तारण पर भी जोर
अतिथि गृह में समीक्षा बैठक करते हुए राज्यपाल ने छात्रों की समस्या के निस्तारण पर जोर दिया। डिग्री, अंकतालिकाएं छात्रों का समय पर मिलें। त्रुटियां सुधारी जाएं और परीक्षा, परिणाम समय पर जारी हो। उन्होंने इंटेग्रेटेड स्टूडेंट रिकार्ड मैनेजमेंट और डिजिटल चार्ट वेरिफेकेशन मोड्यूल पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इससे रिकार्ड को चूहे-दीमक का भी खतरा नहीं रहेगा।
राज्यपाल का काफिला निकलने के दौरान एमजी रोड व हाइवे पर आधा घंटा पहले ट्रेफिक रोकने से जाम की समस्या रही वाहन रेंग रेंग कर निकले। सुबह और शाम रही यही समस्या। रविवार खेरिया हवाई अड्डे से सुबह 10 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का निरिक्षण करने से पहले दीनदयाल धाम फरह के लिए काफिला निकला तो एमजी रोड ट्रेफिक दिया गया। निकलने के बाद जब ट्रेफिक चलाया तो सुभाष पार्क, एसएन, हरीपर्वत व अन्य चौराहो पर जाम लग गया। इसके बाद लोटकर दो बजे खंदारी परिसर मे निरिक्षण करने पहुंची। खंदारी पर भी ट्रेफिक रोकने से चौराहे पर जाम लग गया। तीन बजे संस्कृति भवन का निरिक्षण करने के बाद छलेसर कैंपस के लिए काफिला निकला। हाइवे पर चार बजे अब्बुलाला दरगाह के सामने ट्रेफिक रोकने से हाइवे पर वाहनो की लाइन लग गई।