फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के युवाओं ने दिखाया दम, लंबी कूद से दौड़ तक बहाया पसीना

Sun, 25 Sep 2022 09:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में चार दिन से जारी बारिश का सिलसिला थमा तो रविवार को सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं ने लंबी कूद से लेकर दौड़ तक खूब पसीना बहाया। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद के 8330 युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया। 6172 शामिल हुए। सोमवार को आगरा की बाह और फिरोजाबाद की टूंडला तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

रात 12 बजे ही प्रवेश के लिए लाइन में लग गए युवा

कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेना भर्ती रैली हो रही है। बारिश की वजह से चार दिन से अव्यवस्थाएं थीं। धूप निकली तो भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं में जोश दोगुना हो गया। देश सेवा के लिए आतुर युवा रात 12 बजे ही प्रवेश के लिए लाइन में लग गए। पहले दस्तावेजों का सत्यापन हुआ, फिर शारीरिक परीक्षा हुई। रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रक्रिया चली। 10 अक्तूबर तक आगरा में 12 जिलों की सेना भर्ती के लिए 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन

2 of 5
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
बाह के युवाओं की बारी
देश की सेवा में जिले में सबसे ज्यादा जवान देने वाली बाह तहसील के युवाओं की सोमवार को भर्ती होगी। रविवार शाम से ही युवाओं का सेना भर्ती स्थल पहुंचना शुरू हो गया है। फिरोजाबाद की टूंडला तहसील क्षेत्र के युवा भी सोमवार को भर्ती में शामिल होंगे। भर्ती स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

इन जिलों की हो रही भर्ती

आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, जालौद, इटावा, ललितपुर।
 

4 of 5
दस्तावेजों की जांच - फोटो : अमर उजाला

ये दस्तावेज ले जाएं साथ

मैट्रिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, संबंध प्रमाण पत्र, खेद कूद प्रमाण पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड, पेन कार्ड के अलावा ब 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र व शपथ पत्र सभी दस्तावेज तीन छाया प्रतियों में ले जाने हैं। इनके अलावा 20 पासपोर्ट साइज के फोटो साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर भर्ती के लिए 12 जिलों के तकरीबन 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में परिजन भी आ रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर रास्ता अवरुद्ध न हो इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें