फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2020: गोवर्धन में गिरिराज जी के अभिषेक को उमड़े हजारों श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

Mon, 16 Nov 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
Govardhan Puja 2020: गिरिराज जी महाराज के अभिषेक को आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज तलहटी में भक्ति भावना के बीच श्रद्धालुओं ने प्रात:काल गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया। नगरी में कहीं अन्नकूट तो कहीं छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो उठी। श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकट विराज रह्यौ के स्वरों के साथ कलियुग के देवता गिरिराज महाराज की आलौकिक नजारे देखने को मिले।
 
विज्ञापन

2 of 5
Govardhan puja 2020: गिरिराज महाराज के दर्शन के लिए आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारबिन्द प्रांगण भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। वहीं नगरी में प्रात:काल श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा में स्नान कर गिरिराज मुकुट मुखारबिन्द मंदिर मानसी गंगा पर श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Govardhan pja 2020:परिक्रमा के लिए आए भक्त गिरिराज महाराज के दर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दीपावली की पूजा के बाद रविवार सुबह से ही श्रद्धालु परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंचना शुरू हो गए। सुबह सात बजे मुखारबिंद मंदिर, जतीपुरा में मंगला आरती हुई। बाद में गिरिराज जी का अभिषेक हुआ। श्रद्धालु गिरिराज जी दर्शन कर अपने आप को धन्य कर रहे थे। गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रांतों से लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब प्रात: से मध्य रात्रि तक गिरिराज जी की परिक्रमा में उमड़ता रहा।

4 of 5
Govardhan poja 2020: गोवर्धन में मानसी गंगा स्थित गिरिराज मुखारबिंद मंदिर लाइटों से जगमगाता हुआ - फोटो : अमर उजाला
मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा आन्यौर के सेवायत अशोक मुखिया ने बताया कि रात 12 बजे तक श्रद्धालु परिक्रमा करने के बाद मथुरा रवाना होंगे। मथुरा में सोमवार को यम द्वितीया पर यमुना में स्नान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपों से जगमगाता गोवर्धन का मानसी गंगा का घाट - फोटो : अमर उजाला
अन्नकूट का प्रसाद बांटा
गोवर्धन के गिरिराज मुखारबिंद मानसी गंगा, देवकीनंदन महाराज, हरदेव महाराज मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें