मथुरा के ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश जी महाराज में दीपावली पूजन कान जगाई गोवर्धन पूजा के साथ संपन्न हुआ। अन्नकूट मनोरथ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज में सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार जी महाराज के द्वारा किया जाता है और उसका निर्देशन मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
Govardhan Puja 2020: द्वारिकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सायं दीपावली का पूजन हुआ और बाद में गाय का पूजन हुआ। गाय के कान में गोवर्धन पूजा में आने के लिए कान जगाई की गई और प्रातः काल गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि दीपावली का पूजन मंदिर के कार्यालय में मंदिर के सेवा अधिकारी अजय भट्ट द्वारा कराया गया। ठाकुर जी के समक्ष गाय का पूजन हुआ और गाय के कान में कान जगाई की गई।रविवार को प्रातः 10:00 बजे मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।
4 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी की वजह से भक्तों के लिए गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम के दर्शन नहीं हो सके। महोत्सव की तैयारियां पिछले करीब 15 दिन से चल रही थी और मान्यताओं के अनुसार ठाकुर जी को जो गोवर्धन पर्वत उठाने में श्रम लगा उस श्रम का भोग अन्नकूट के रूप में ठाकुर जी को धराया जाता है।
अन्नकूट के दर्शन कर भक्तों ने अपने आप को धन्य समझा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक, मुखिया बृजेश कुमार, सुधीर कुमार त्रिलोकीनाथ समाधानी, राजीव चतुर्वेदी, कमला शंकर, बृजेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, बनवारी लाल, बी.एन चतुर्वेदी रोकडिया, सत्यनारायण भंडारी, बलदेव आदि लोग उपस्थित थे।