फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने से बंद दानघाटी मंदिर के द्वार, गिरिराजजी के दर्शन को तरसे भक्त, कपाट खोलने की मांग

Sat, 24 Oct 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गोवर्धन दानघाटी गिरिराज जी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते गोवर्धन दानघाटी मंदिर सात महीने से बंद है। इससे लाखों भक्त अपने आराध्य के दर्शन लाभ से वंचित हैं। भक्तों का कहना है कि अब तो गिरिराज जी के कपाट खोल देने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
गिरिराज जी - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय से गिरिराज जी के दर्शन सुबह 4 बजे मंगला आरती के समय 1 घंटे व शाम को 5 से 7 बजे तक के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं। लेकिन मंदिर परिसर में जाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
गिरिराज जी की जयकार करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही गिरिराजजी के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अब पहले की तरह सभी के लिए शीघ्र गिरिराज जी के कपाट खोल दिए जाएं। 
 

4 of 5
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
दानघाटी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मीना लाल ने बताया कि जब से कोरोना शुरू हुआ है, तभी से गिरिराज जी के पट बंद हैं, केवल गिरिराज जी की पूजा-अर्चना के लिए पट खोले जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरिराज जी - फोटो : अमर उजाला
वहीं वृंदावन में भगवान बांकेबिहारी मंदिर के पट भी भक्तों के लिए बंद हैं और मामला अदालत में चला गया है। चार नवंबर को अदालत में अगली सुनवाई होनी है। इससे पहले ही कुछ लोग मंदिर में प्रवेश को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें