फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोहः कभी गेट पर ही रोक दिए थे 'कदम', अब खुद बनीं 'गोल्डन गर्ल', देखें तस्वीरें

Fri, 11 Oct 2019 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आकांक्षा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल एफएच मेडिकल कॉलेज एत्मादपुर की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा आकांक्षा हैं। इनको 11 स्वर्ण पदक मिलेंगे। विश्वविद्यालय के 83वें दीक्षांत समारोह में पदक की दावेदार आकांक्षा को गेट पर ही रोक दिया गया था। इनके पास कॉलेज का प्रमाणपत्र नहीं था। उन्हें दीक्षांत समारोह के बाद पदक दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर, आगरा की आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में बुधवार को दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में हिस्सा लेने पहुंचीं आकांक्षा ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्हें पदक मिलने की जानकारी समय से नहीं मिल पाई थी। जानकारी होने पर विश्वविद्यालय पहुंची, कॉलेज का प्रमाणपत्र व पहचानपत्र न होने पर गेट पर रोक दिया गया था। समारोह संपन्न होने के बाद तत्कालीन कुलसचिव आरपी सिंह ने उन्हें पदक और प्रमाणपत्र भेंट किया था। आकांक्षा उस वर्ष की गोल्डन गर्ल (आठ पदक पाने वाली) रामा डेंटल कॉलेज की अपर्णा मथकला से मिलना चाहती थीं। हसरत अधूरी रह गई थी। इस वर्ष वह खुद गोल्डन गर्ल (11 पदक पाने वाली) बन गई हैं, इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। आकांक्षा का कहना है कि उन्हें लगा था कि उनके माता-पिता सीधे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, लेकिन वह सूचना के अगले दिन ही कॉलेज मिलने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
दीक्षांत समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल हुईं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह के लिए रिहर्सल किया गया। इसमें कार्य परिषद के सदस्य और संकाय अध्यक्ष शामिल रहे। शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। परंपरागत रूप से स्वागत भाषण, अतिथियों के स्वागत, पदक और उपाधि दिए जाने आदि का रिहर्सल किया गया।

4 of 5
दीक्षांत समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल छात्र व शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
फुल ड्रेस रिहर्सल में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, कुलसचिव केएन सिंह, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. हेमा पाठक आदि मौजूद रहे। फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल का बैंड भी शोभायात्रा में शामिल हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीक्षांत समारोह के लिए फोटो रिहर्सल में शामिल छात्र व शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह से पूर्व मेडल मिलने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने फोटो खिंचाएं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पदक मिलने वाले सभी छात्र-छात्राएं फोटो खिंचाएंगे। इसके लिए रिहर्सल किया किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें