आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में गुरुवार को हुए तेजाब कांड में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक रात में अपनी प्रेमिका के कमरे पर रुका था। रात में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। सुबह तेजाबी हमले की घटना सामने आई। पुलिस का कहना है कि युवती भी झुलसी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।