कासगंज जनपद में तीन दिन पहले हुई छात्रा की हत्या के मामले में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। छात्रा की हत्या के मामले में नामजद सहेलियों ने पुलिस पूछताछ में खेल-खेल में गोली चलने की बात पुलिस को बताई है। वहीं मृतका के परिवार के लोग हत्या में नामजद सहेलियों के कथन से सहमत नहीं हैं। उन्होंने इस कथन का नकार दिया है। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है। अब पुलिस हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करे। छात्रा रिया की हत्या का मामला तीन दिन पूर्व एक सहेली के पिता जैकी व तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के द्वारा इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने नामजद तीनों सहेलियों से पूछताछ जरूर की है। जिसमें सहेलियों ने बताया कि खेल-खेल में रायफल का ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। जिससे रिया की मौत हो गई।