फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या में प्रेमी ने खोले राज, बताई घटना की पूरी कहानी, दोनों साथ मरने गए थे लेकिन...

Tue, 03 Dec 2019 09:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हेत सिंह तोमर ने दम तोड़ने से पुलिस को गौरी की हत्या और अपनी जान देने की पूरी कहानी बताई। उसका कहना था कि वह गौरी को बेइंतिहा प्यार करता था, वह भी उसे बहुत चाहती थी, दोनों साथ जीने, साथ मरने का फैसला कर चुके थे लेकिन कुछ दिन से वह बेरुखी दिखा रही थी। इसी से उसे उस पर शक हुआ। लगा कि उनके बीच कोई और तो नहीं आ गया है।
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एसपी वेस्ट रवि कुमार ने बताया कि हेत सिंह ने मृत्यू पूर्व बयान में बताया है कि गौरी की हत्या के बाद वह घर गया था। वहां से मथुरा रिश्तेदारी में चला गया। उसे पता चल गया था कि पुलिस उसके घर दबिश देने गई। इसी के बाद उसने मथुरा से जहर खरीदा और खेरागढ़ के लिए चल दिया। उसने खेरागढ़ में किसी जगह पर जहर का सेवन किया। इसके बाद थाना पहुंचा। उसने परिसर में प्रवेश किया ही था कि बोलने लगा, गौरी की हत्या मैंने की है।
विज्ञापन

3 of 6
गौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गौरी के हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस ने तीन दिनों में 25 लोगों से पूछताछ की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। उसके मोबाइल में जिसका भी नंबर मिला, उसे ही थाने बुला लिया। तीन युवकों से तो दो दिन पूछताछ चली लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसमें एक  नंबर पर बार बार बात हो रही थी। इसी पर सबसे ज्यादा शक था लेकिन यह नंबर बंद आ रहा था। डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि यह हेत सिंह तोमर का है। उसके घर दबिश दी गई तो वह नहीं मिला। पुलिस उसके परिवारीजनों से कह आई कि वह आए तो थाने भेज देना।

4 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुलिस फिर से खाली हाथ हो गई थी। सोमवार की दोपहर तक कोई सुराग नहीं था। शाम को दो और युवक थाने बुलाए गए। उनसे पूछताछ की गई लेकिन कुछ नहीं निकला। तभी हेत सिंह जहर खाकर पहुंच गया। इसके बाद आनन फानन में वे सभी लोग थाना से छोड़ दिए गए जिनसे पूछताछ की जा रही थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हेत सिंह ने जहां चाकू फेंकना बताया है, वहां पुलिस जाकर तलाश करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
अस्पताल में इलाज के दौरान हत्यारोपी प्रेमी का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को बताई हत्या की कहानी: पुलिस : तुमने गौरी की हत्या क्यों ? हेत सिंह : मैं उसे बेइंताह प्यार करता था, मेरे लिए वह सब कुछ थी। पुलिस : प्यार करता था तो हत्या क्यों कर दी? हेत सिंह : मुझे शक हो गया था कि हमारे बीच कोई और आ गया है। गौरी बेरुखी दिखा रही थी, इसी से शक हुआ। उससे पूछा तो कहती थी, प्यार एक बार होता है, बार बार नहीं। पुलिस : जब उसने मना कर दिया तो शक क्यों नहीं निकला? हेत सिंह : उस समय उस पर यकीन हो जाता था लेकिन उसके जाते ही मन कुछ विचलित रहता, हमेशा डर लगा रहता कि कहीं उसकी मोहब्बत उससे छिन न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना वाले दिन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस : क्या हत्या के वक्त तुम्हारे साथ कोई और भी था? नहीं, अकेला ही था। मैंने उसे बुलाया था। उसे बता दिया था कि दोनों साथ साथ मरेंगे। वह आ गई थी लेकिन जब मरने की बात की तो उसने मना कर दिया। इसीलिए उसकी जान ले ली। पुलिस : उसे किस चीज से मारा? हेत सिंह : मैंने चाकू से उसका गला काटा था। पुलिस : वह चाकू कहां गया? मौके पर नहीं मिला। हेत सिंह : उसे पोखर में फेंक दिया, वहीं पर मिलेगा। पुलिस : कौन सी पोखर, जो स्कूल के पास में है। हेत सिंह : हां, वही है। जाकर ढूंढ लो। पुलिस : गौरी की हत्या के बाद तुमने जहर क्यों खा लिया ? हेत सिंह : उसकी जान लेने के बाद जीने का मन नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें