फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खंगाले गए 210 सीसीटीवी, किसका है लाल रंग का ट्रॉली बैग? जिसमें खून से लथपथ मिली युवती की लाश

Sat, 19 Nov 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
सूटकेस में मिली युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मिले युवती के शव की पहचान शनिवार को भी नहीं हो सकी है। सर्विलांस टीम अब तक 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस कर चुकी है। करीब 210 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं। दूसरे दिन भी पुलिस की 8 टीमों के हाथ कामयाबी नहीं लग सकी है। पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि अगर आसपास की युवती होती तो अब तक उसकी पहचान हो जाती।

18 नवंबर की सुबह 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ युवती का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद ट्रॉली बैग में पैक करके शव को फेंका गया था। शव मिलने से लेकर शनिवार तक सर्विलांस की टीम करीब 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस कर चुकी है। इन मोबाइलों की लोकेशन भी सर्विलांस की टीम खंगाल रही है। जेवर, जाबरा टोल, खंदौली टोल के अलावा हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा आने वाले मार्गों पर लगे 210 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस की करीब 8 टीमें युवती की पहचान में जुटी हुई हैं। इसके लिए टीमें गुरुग्राम, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और दिल्ली तक पहुंची हैं। जल्द ही मृतका की पहचान होने के बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दिल्ली और एनसीआर में लगवाए मृतका के पोस्टर

दिल्ली एनसीआर, अलीगढ़ और हाथरस में पुलिस की टीमों ने जगह-जगह मृतका के पोस्टर भी लगवाए हैं। पहचान न होने के चलते पुलिस की यह टीमें जुटी हुई हैं। इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस और कानपुर से भी लापता बेटियों के लिए परिजन थाना राया पहुंचे। यहां पर फोटो और पोस्टमार्टम पर पहुंचकर युवती के शव को देखा लेकिन पहचान न होने पर यह परिजन बैरंग लौट गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया का भी लिया सहारा

मथुरा। मृतका की पहचान के लिए एनसीआरबी और डीसीआरबी पर लापता युवतियों से मृतका के फोटो का मिलाना कराया जा रहा है। सोशल मीडिया ग्रुपों पर दिल्ली, नोएडा, पूर्वी यूपी, गाजियाबाद, राजस्थान, एमपी और आसपास के प्रदेश, जनपदों में मृतका का फोटो डाला गया है। हालांकि शनिवार की देर शाम तक कोई भी पहचान नहीं हो सकी।

4 of 5
ट्रॉली बैग से मिली लाश और लाल साड़ी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में हो रही तलाश

मृतका की पहचान के लिए एटा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा, दिल्ली, फिरोजाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम पहुंची टीमों बैरंग लौट आईं हैं। गुरुग्राम से पुलिस की एक टीम अभी तक नहीं लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा में चेकिंग करती पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आठ टीमें मृतका की पहचान में जुटीं 

कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की अभी तक पांच टीमें पहचान के लिए लगाई गई थीं। इनमें थाना राया की तीन टीमें, बलदेव पुलिस, सर्विलांस की टीम जुटी हुई थीं। शनिवार को एसओजी, स्वॉट और कोसीकलां पुलिस की टीम को भी पहचान के लिए लगा दिया गया है। अब 8 टीमें पहचान के लिए जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें