सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि युवक गुडगांव में नौकरी करता था। उसकी ईटों से चेहरा कुचलकर बेहरमी से हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक का फाइल फोटो और सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर सैलई निवासी दलित युवक की ईटों से चेहरा कुचलकर बेहरमीं से हत्या कर दी गई। शव को नई आबादी क्षेत्र में बनी कोठरी में निवस्त्र कर फेंक दिया। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रविदास नगर सैलई निवासी विजय कुमार (25) की शुक्रवार रात ईटों से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। विजय के पिता अशोक कुमार का आरोप है कि विजय के पड़ोस में रहने वाली युवती राखी से प्रेम संबंध थे। तीन साल तक राखी विजय की पत्नी बनकर घर पर रही। इस बीच राखी विजय के साथ दिल्ली रहने चली गई। एक साल पहले राखी ने विजय को छोड़ दिया। वह क्षेत्र के ही एक अन्य युवक दीपक यादव के साथ रहने लगी। एक माह से विजय घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
2 of 5
इसी कोठरी में मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
कोठरीं में फेंका शव
पिता ने बताया कि शुक्रवार रात राखी ने फोन कर विजय को बुलाया था। यहां विजय को शराब पिलाकर उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। शव को मौहल्ले से करीब आधा किलोमीटर दूर नई आबादी क्षेत्र में बनी कोठरी के अंदर फेंक दिया।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस
विजय की हत्या की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को हो सकी। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस के साथ एसओजी और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।
4 of 5
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ दी तहरीर
मृतक के पिता अशोक की तहरीर पर पुलिस ने राखी, दीपक यादव, सचिन, करुआ, भूरा व रामप्रकाश निवासी रविदास नगर सैलई को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि युवक गुडगांव में नौकरी करता था। उसकी ईटों से चेहरा कुचलकर बेहरमी से हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।