फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धनः रंगभरनी एकादशी पर गिरिराज जी को केसर मिला गुलाल लगाकर खेली होली, मास्क लगाकर परिक्रमा

Sat, 07 Mar 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
रंगभरनी एकादशी को गुलाल के बीच गिरिराज जी को दूध चढ़ाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में रंगभरनी एकादशी को तलहटी में लाखों श्रद्धालुओं ने उड़ते रंग-गुलाल के बीच गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। भक्तों ने गिरिराज जी पर दूध चढ़ाया तथा गुलाल लगा कर होली खेली। इसके बाद जयकारों के बीच गिरिराज जी की परिक्रमा की। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोवर्धन में बरसात के बीच परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सायंकालीन बेला में गिरिराज जी का बालकृष्ण के स्वरूप में शृंगार किया और केसर मिश्रित गुलाल प्रभु के मस्तक पर लगा कर भक्तों ने मनौती मांगी। सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि ब्रज में होली की शुरूआत वसंत पंचमी से होती है, लेकिन रंगभरनी एकादशी से होली तक गिरिराज जी को दूध के साथ गुलाल भी लगाते हैं। उसी प्रसादी गुलाल से होली खेलते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज जी भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में विराजमान हैं। लता-पताओं के बीच भगवान ने लीलाएं की हैं। गुरुग्राम से परिक्रमा करने आई अंजलि ने बताया कि वे यहां की होली देखने पहली बार आई हैं। दिल्ली से आई नीलिमा विष्ट ने बताया कि ब्रज की होली का आनंद ही अलग है। 

4 of 5
गोवर्धन में परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मानसी गंगा के मुकुट मुखाविंद मंदिर, जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर, हरिगोकुल मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, पूंछरी के लौठा, लक्ष्मी वैंकटेश मंदिर, कनक भवन, राधा दामोदर आश्रम, गिर्राज संत सेवाश्रम, राधा-श्याम सुंदर मंदिर आदि में रंगभरनी एकादशी मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्क लगाकर लगाई परिक्रमा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए गिरिराज जी की परिक्रमा में भक्त मास्क लगा कर चलते दिखाई दिए। इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप है। लोग आस्था व्यक्त करने आ रहे हैं, लेकिन सावधानी बरत रहे हैं। आगरा से परिक्रमा करने आए अमित ने बताया कि वे मास्क का प्रयोग लगातार कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि खतरनाक बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें