विश्व धरोहर ताजमहल के बाहर सफाई का जिम्मा संभाल रही बीवीजी (भारतीय विकास ग्रुप) कंपनी के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण गुरुवार को जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए। कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मियों ने हड़ताल का एलान किया है। कूड़े के ढेर लगे होने पर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों की टीम भेजकर पूर्वी गेट के सामने से कचरा हटवा दिया, लेकिन दुकानों के सामने, ताजगंज थाना, दक्षिणी गेट और पश्चिमी गेट की ओर कचरा फैला रहा। यहां लगे निगम के डस्ट बिंस से कूड़ा नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
2 of 7
आउटसोर्सिंग कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम हर महीने बीवीजी कंपनी को ताज के बाहर दो किमी क्षेत्र में सफाई के लिए 22.37 लाख रुपये देता है। हर साल पौने तीन करोड़ रुपये ताज के बाहर ही सफाई के नाम पर कंपनी को दिए जाते हैं, फिर भी सफाई का स्तर ठीक नहीं है। जो कर्मचारी बीवीजी कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें कई महीने से वेतन नहीं दिया गया, जबकि नगर निगम हर महीने कंपनी को भुगतान कर रहा है। निगम सूत्रों के मुताबिक बीवीजी कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन भी काटकर दे रही है।
विज्ञापन
3 of 7
ताजमहल के बाहर कूड़े का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के 500 मीटर के अंदर ताजगंज में पूर्वी से दक्षिणी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक नालियां हैं। इसके अलावा दखनाई गेट और चारों कटरों में नालियों की सफाई नहीं हुई। इससे ताजगंज की गलियों में घूम रहे पर्यटकों को बदबू का सामना करना पड़ा। ज्यादातर पर्यटकों ने अपने होटल संचालकों और स्टाफ से बू आने की शिकायत की।
4 of 7
कूड़े से भरा रिक्शा-ट्रॉली तक नहीं हटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के रहने वाले होटल कारोबारी संदीप अरोड़ा ने बताया कि कंपनी ने हड़ताल कर दी तो क्या कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं हैं क्या। एडीए हर पर्यटक से पथकर वसूलता है तो क्या ये पथकर गंदी, कूड़े से पटी सड़कों से निकलने के एवज में वसूला जा रहा है। इंतजाम नहीं कर रहे तो क्या पर्यटकों को पथकर लौटाया जाएगा?
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल के बाहर कूड़े का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर निगम ने भारत विकास ग्रुप को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें पांच लाख रुपये जुर्माना वसूलने के साथ साथ कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी भी दी गई है। दरअसल, ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में भारतीय विकास ग्रुप कंपनी के कर्मचारी सफाई कार्य करते हैं। नगर निगम से कंपनी का तीन वर्ष का एग्रीमेंट है। अभी कंपनी को अगस्त माह में एक वर्ष पूरा होगा।
विज्ञापन
6 of 7
ताजमहल के बाहर सैलानी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दिसंबर 2018 से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने सफाई कार्य को ठप कर दिया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव राठी का कहना है कि भारत विकास ग्रुप का पुरानी पैंठ, अमर होटल, फतेहाबाद रोड, विग बाजार, ट्राइडेंट, कलाकृति, ताजमहल का पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, दक्षिण गेट, झलकारी बाई आदि क्षेत्रों में सफाई का जिम्मा है।
अधिशासी अभियंता राजीव राठी का कहना है कि अगर ताजमहल के दो किमी के क्षेत्र में कूड़े का एक ढेर मिलता है तो इसके बदले पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाता है। अब तक 55 बार कंपनी से पांच पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं कंपनी की ओर से सफाई न करने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।