मथुरा के फरह क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से आगरा के गांव खुशालपुर में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार रात को मृतकों को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गम में डूबा खुशालपुर, एक ही चिता में मां-बाप और बेटे का अंतिम संस्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
2 of 7
accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में जान गंवाने वाले राजेंद्र सिंह (52) पुलिस में कांस्टेबिल पद पर अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर में तैनात थे। उनके दो पुत्र राघवेंद्र (25), नरेंद्र (22) हैं। बडे़ बेटे राघवेंद्र की शादी अभी 17 फरवरी को रूबी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
गम में डूबा खुशालपुर, एक ही चिता में मां-बाप और बेटे का अंतिम संस्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
3 of 7
क्ष्ातिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात को करीब आठ बजे राजेंद्र सिंह, पत्नी अनार देवी, बेटे राघवेंद्र व उसकी पत्नी रूबी, नरेंद्र, भांजी पूजा कार से गोवर्धन की परिक्रमा करने गए थे। कार नरेंद्र चला रहा था।
गम में डूबा खुशालपुर, एक ही चिता में मां-बाप और बेटे का अंतिम संस्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
4 of 7
accident
- फोटो : अमर उजाला
फरह के पास हादसे में राजेंद्र, उनकी पत्नी अनार देवी, पूजा व नरेंद्र की मौत हो गई। राघवेंद्र व रूबी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें रैनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गम में डूबा खुशालपुर, एक ही चिता में मां-बाप और बेटे का अंतिम संस्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
5 of 7
accident
- फोटो : अमर उजाला
90 साल की मां भूदेवी से शाम तक घरवालों ने हादसे की बात हो नहीं बताया, लेकिन मातम में डूबा माहौल देखकर उन्हें कुछ अनहोनी का आभास हो गया था। रो-रोकर उनकी हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
गम में डूबा खुशालपुर, एक ही चिता में मां-बाप और बेटे का अंतिम संस्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
6 of 7
accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरे चार लोगों मे से तीन के शव गांव में पहुंचे। राजेंद्र की भांजी का शव उसके गांव एटा के नगरिया भेजा गया। तीनों मृतकों का रात करीब आठ बजे दाह संस्कार कर दिया गया।
गम में डूबा खुशालपुर, एक ही चिता में मां-बाप और बेटे का अंतिम संस्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
7 of 7
accident
- फोटो : अमर उजाला
तीनों की एक ही चिता बनाई गई थी, जिसमें एक तरफ मां और दूसरी तरफ पिता तथा बीच में बेटे का शव रखा गया। चिता को राजेंद्रसिंह के बडे़ भाई नत्थी लाल यादव के बेटे गौरव यादव ने मुखाग्नि दी।