फतेहपुर सीकरी के गांव सलेमाबाद निवासी बीएसएफ में तैनात सूबेदार रमेश चंद चाहर का पार्थिक शरीर शनिवार रात 10 बजे गांव पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ रात में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे अनिल ने मुखाग्नि दी। इससे पहले सैन्य टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। देश सेवा में जान गंवाने वाले वीर सपूत को अंतिम विदाई देते वक्त हर किसी की आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
2 of 6
रात करीब 10 बजे गांव लाया गया पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के सूबेदार रमेश चंद चाहर (52) जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर गिर गए थे। घायल होने पर उन्हें साथी जवानों ने सेना के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। शनिवार रात उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रकाशी देवी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
3 of 6
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : अमर उजाला
सूबेदार के बड़े भाई मंगल सिंह चाहर ने गर्व के साथ कहा कि देश की रक्षा करते हुए मेरा भाई शहीद हुआ है। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, सपा नेता सुरेंद्र चौधरी, आरएसएस नेता अभिषेक फौजदार, ग्याप्रसाद शर्मा, उप जिला अधिकारी बीके गुप्ता समेत कई ने पार्थिक शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
4 of 6
शहीद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ जवान रमेश चंद्र चाहर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आगरा निवासी शहीद जवान के शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद की पत्नी और बेटी को ढांढस बंधाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ सूबेदार रमेश चंद्र चाहर के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी शादी अभी नहीं हुई है। कुछ दिन पहले बड़ा बेटा अनिल चाहर पुलिस में भर्ती हुआ है। उसकी शादी की तैयारी के लिए सूबेदार रमेश चंद बात कर रहे थे। इसके बाद बेटी के हाथ पीले करने की घर में बोल रहे थे।
बेटी कुमारी रिंकू 21 वर्ष व छोटा बेटा सुनील चाहर आरबीएस कॉलेज से बीटेक कर रहा है। वही परिजन सूबेदार रमेशचंद्र चाहर के शव का सुबह से इंतजार कर रहे है। मृतक सूबेदार के घर पर रिश्तेदार व ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।