फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का दर्दनाक अंतः युवती से संबंध में आई थी दरार, हत्या के बाद खून से सने थे दोस्त के हाथ

Wed, 04 Dec 2019 03:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
दुर्वेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हिरौली में युवती से संबंध के चलते दोस्त ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह युवक का शव गांव के बाहर आलू के खेत में पड़ा मिला था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

2 of 5
दुर्वेश का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद युवक का शव मिलने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस में पूछताछ में पता चला हत्या की वजह गांव की ही एक युवती बनी। दोनों ही युवकों के उससे संबंध थे। सोमवार शाम को भी युवक घर से भंडारे में शामिल होने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वहां न जाकर युवती से मिलने चला गया।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्वेश का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार दुर्वेश का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा था। सिर पर धारदार हथियार के निशान थे। इसके साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी धारदार हथियार के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्वेश और भूरा दोनों अच्छे दोस्त थे। भूरा प्राइवेट नौकरी करने के लिए गांव से बाहर चला गया। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दुर्वेश फसल की कटाई के ठेके लिया करता था। इस काम में वह गांव की महिलाओं और पुरुषों को भी रोजगार देता था। इसी बीच उसके संबंध गांव की युवती से हो गए। ग्रामीणों ने अनुसार दुर्वेश केे युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भूरा गुस्सा में आ गया और वारदात को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को दुर्वेश का शव आलू के खेत में पड़ा मिला था। युवक के सिर पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। साथ ही नाजुक अंग पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया, उसके हाथ खून सने थे। मृतक के भाई की ओर से भी उसे नामित किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें