आगरा की डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट लगने के बाद पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने अपने ससुर डॉ. नरेश मंगला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुर दीप्ति के नाम से हस्ताक्षर कर फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं। गोद ली बेटी का जन्म अपने अस्पताल में डॉ. दीप्ति से होने का प्रमाणपत्र बनाया है। उन्होंने ससुर से जान का खतरा भी बताया है।
प्रतापपुरा स्थित चाणक्यपुरम निवासी डॉ. सुमित अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि पत्नी दीप्ति एनस्थीसिया की डॉक्टर थीं। उन्होंने 3 अगस्त, 2020 को फांसी लगा ली थी। वह बेटे क्रिशव की मौत के गम में थीं। इलाज के दौरान पत्नी की 6 अगस्त को मौत हो गई थी। दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला (ससुर) कोसीकलां, मथुरा में रहते हैं। बीएएमएस डॉक्टर हैं। उनका मंगला हॉस्पिटल है।