एटा के नगला प्रेमी गांव में परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग दंपती की पौत्री ज्योति की शादी दस फरवरी को चंडीगढ़ में होनी थी। बीते दस अक्तूबर को गोदभराई की रस्म हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। अब मातम पसरा है।
उत्तर प्रदेश के एटा के नगला प्रेमी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, हत्यारे ने घर में घुसकर चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए हत्यारे ने ईंटों का इस्तेमाल किया। इस सनसनीखेज हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतकों में वृद्ध दंपती गंगा सिंह शाक्य (70) व श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना देवी (48) और पौत्री ज्योति (22) शामिल हैं। हत्या के समय यही चारों लोग घर में मौजूद थे। इनमें श्यामा देवी ने अस्पताल में दम तोड़ा। बाकी तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
एटा के नगला प्रेमी में हुए हत्याकांड में घायल श्यामा देवी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया। यहां 10 मिनट के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। शिकोहाबाद रोड स्थित नगला प्रेमी में दोपहर करीब दो बजे गंगा सिंह समेत चार लोगों की हत्या की गई।
विज्ञापन
2 of 14
मृतका ज्योति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब 2:20 पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल के बाहर आस-पड़ोस की तमाम भीड़ एकत्रित थी। जैसे ही पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया। उनके साथ ही अन्य लोगों की भीड़ भी अंदर घुस गई।
विज्ञापन
3 of 14
मृतक गंगा सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को तीन लाग मृत अवस्था में मिले जबकि लहूलुहान श्यामा देवी की सांस चल रही थी। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और दोपहर 2:50 बजे उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भिजवाया। इमरजेंसी में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए माइनर ओटी में रखा गया। करीब 10 मिनट बाद श्यामा देवी ने दम तोड़ दिया। कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। यहां पुलिस ने शव को बैग में रखकर पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
4 of 14
मृतका रत्ना देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस फरवरी को चंडीगढ़ में होनी थी ज्योति की शादी
ज्योति की शादी तय हो चुकी थी। दस फरवरी को चंडीगढ़ में उसका विवाह समारोह होना जाना था लेकिन इससे पहले ही मौत का झपट्टा उसे खींच ले गया। उसके साथ मां, बाबा और दादी की भी नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
5 of 14
घटना के बाद घर में भावुक हालत में मृत गंगा सिंह के दामाद बालिस्टर सिंह (बीच में)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह शाक्य, उनकी पत्नी श्यामा देवी, पुत्रवधू रत्ना व नातिन ज्योति की हत्या के बाद अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ज्योति की बड़ी बहन लक्ष्मी ने बताया कि पिता कमल सिंह दोनों बहनों के लिए लड़का देख रहे थे। इसी बीच ज्योति के लिए चंड़ीगढ़ में लड़का मिल गया। पसंद आने पर शादी भी तय कर दी।
विज्ञापन
6 of 14
घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में शादी की चल रही थीं तैयारियां
बीते दस अक्तूबर 2025 को ज्योति की गोदभराई की रस्म की गई थी और आगामी 10 फरवरी को चंड़ीगढ़ ले जाकर उसका विवाह किया जाना था। घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं और सब लोग खुश थे। किसी को क्या पता था कि इस तरह हत्याकांड होगा और एक साथ 4 लोगों की जान चली जाएगी।
विज्ञापन
7 of 14
चार लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ज्याति नोएडा में करती थी नौकरी
लक्ष्मी ने बताया कि एमए की पढ़ाई करने के बाद ज्योति नोएडा चली गई। वहीं, कमरा लेकर अकेले रहती थी और किसी बैंक में नौकरी करती थी। शादी की जानकारी मिलने के बाद वह खुश थी। 10 अक्तूबर को गोदभराई की रस्म पर घर आ गई थी। इसके बाद से यहीं रह रही थी। मौत की खबर लड़का पक्ष के लोगों को अभी नहीं दी गई है।
8 of 14
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा में घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
एटा के गांव नगला प्रेमी में रविवार दोपहर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में वृद्ध दंपती गंगा सिंह शाक्य (70) व श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना देवी (48) और पौत्री ज्योति (22) शामिल हैं। हत्या के समय यही चारों लोग घर में मौजूद थे। हत्यारे ने घर में घुसने के बाद ईंट से सभी के सिर-चेहरे पर वार कर वारदात को अंजाम दिया।
9 of 14
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवांश के स्कूल से लौटने पर हुआ हत्याकांड का खुलासा
कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित गांव नगला प्रेमी में हुए इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब गंगा सिंह शाक्य का 12 वर्षीय नाती देवांश स्कूल से घर लौटा। उसी ने सबसे पहले मृत परिजन को देखा। घर में भूमि तल पर गंगा सिंह और पहली मंजिल पर श्यामा देवी, मां रत्ना देवी और ज्योति को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई।
10 of 14
कहां गए नाना - नानी : घर के बाहर रोती मृतक गंगा सिंह की धेवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार लोगों की हत्या की खबर से सनसनी
वह भागकर घर के बाहर आया और लोगों को जानकारी दी। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना गंगा सिंह की पौत्री नातिन लक्ष्मी को दी गई जो सुनहरी नगर गेट के सामने पिता कमल सिंह के मेडिकल स्टोर पर बैठी थी।
11 of 14
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते एएसपी श्वेताभ पांडेय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय भी मौके पर पहुंचे। मौके पर गंगा सिंह, रत्ना देवी और ज्योति मृत हालत में मिले जबकि श्यामा देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
12 of 14
घर के बाहर बदहवाश हालत में बैठा देवांश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के दौरान घर के किसी भी सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। अपराधी का मकसद किसी तरह की चोरी या लूट करना नहीं था, हत्या करने के इरादे से ही वह आया था। वारदात के समय आसपास रहने वाले लोगों को भी भनक नहीं लगी।
13 of 14
घटना के बाद घर पहुंची तो हालात देखकर फफक-फफक कर रो पड़ी लक्ष्मी को चुप कराती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस जांच में भी जो तथ्य सामने आए हैं उसमें भी इस तरह के सबूत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह खुलासे के काफी करीब तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी में घर में सिर्फ दवा कारोबारी ही प्रवेश करता दिख रहा है। इसके अलावा कोई और नहीं आया।
रास्ते में सूंघकर हत्यारो का पता लगाने का प्रयास करता खोजी कुत्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार लोगों की हत्या के मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच काफी सही तरीके से आगे बढ़ रही है। घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।- अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीजी, आगरा