फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने जाना अस्पताल का हाल
- फोटो : अमर उजाला
जिले में डेंगू, मलेरिया एवं वायरल बुखार से पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम चंद्र विजय सिंह ने सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। कॉलेज प्राचार्या डा.संगीता अनेजा, सीएमओ डा.दिनेश कुमार प्रेमी, बाल रोग विशेषज्ञ डा.एलके गुप्ता एवं लखनऊ से आई विशेष मेडिकल टीम से जानकारी की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में भर्ती चार सौ से अधिक मरीजों मे 70 ही डेंगू से प्रभावित है। बाकी को सामान्य बुखार है। जिले में डेंगू रोग में गिरावट आ रही है। लेकिन शहर के सौ शैय्या और प्राइवेट ट्रामा सेंटर के साथ करीब दो सौ से अधिक निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगीं हैं। साथ ही बेड भी फुल हैं। हर अस्पताल में डेंगू और वायरल के मरीज जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे हैं।