लॉकडाउन में ड्यूटी के साथ पुलिस इंसानियत का फर्ज भी निभा रही है। फिरोजाबाद जिले से दिल छू लेने वाली ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है। यहां भ्रमण के दौरान एसडीएम सिरसागंज के अर्दली के पैर में मोच आई तो एएसपी ने खुद उसके पैर से जूता उतारकर ठीक किया। एएसपी की दरियादिली देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एएसपी की दरियादिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।