मैक्सिको के चार जोड़ों ने बुधवार सुबह दीदार-ए-ताज किया। इसके बाद ताजगंज स्थित हनुमान मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सात फेरे लेते कपल
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग पहले से ही शादीशुदा हैं, लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति पसंद है, इसलिए सात फेरे लिए हैं। वे चाहते हैं कि उनका प्यार जीवन भर बना रहे, इसलिए मोहब्बत की नगरी में इस बंधन में बंधे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शादी करते विदेशी जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
इन जोड़ों में डीनो-तालजे, खोरखे- लिलियाना, मानुवल-आल्मा और रामोन - मारिया हैं। इन्होंने ताजमहल की कहानी को सुना तो इसके दीदार का प्लान बना लिया।
4 of 6
शादी के बाद विदेशी कपल
- फोटो : अमर उजाला
इनका कहना था कि जैसे शाहजहां और मुमताज का प्यार अमर है, वैसे ही वे अपनी मोहब्बत को यादगार बनाना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने तय क्या कि क्यों न मोहब्बत की नगरी में वहीं से रीति रिवाज से शादी की रस्में की जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
वरमाला पहनाया
- फोटो : अमर उजाला
सभी जोड़े ताजगंज के प्रियदेवदर्शन हनुमान मंदिर में शादी के जोड़ें में सज धजकर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आये आना, लोली, मेघान्ता, सांधरा,आरियाना, लतीशीया, लूलू, अलीशिया, अंजलिया और उगो बराती बने।
शादी के रस्मों के साथ रेस्तरां में सभी ने भोजन किया। इसमें गाइड, ड्राइवर और अन्य साथी भी शामिल हुए। विदेशी जोड़ों की शादी के लिए इंतजाम की जिम्मेदारी टूर ट्रिप इंडिया के मालिक गौरव गुप्ता ने कराई।