फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime Scene: पुलिस ने दो माह बाद दोहराया छात्र की मौत का दृश्य, विश्वविद्यालय के अंदर मिला था शव

Sat, 04 Jun 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खंदारी स्थित समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ऋषभ मिठास की मौत का राज जानने के लिए दो महीने बाद शुक्रवार को फॉरेंसिक वैज्ञानिकों ने क्राइम सीन दोहराया। इसमें बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से दो बार पुतला जमीन पर गिराकर देखा गया। पुलिस अधिकारियों के साथ छात्र के परिजन भी मौजूद रहे। अब वैज्ञानिक अपनी रिपोर्ट देंगे।

23 मार्च की है घटना 

गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास ने बेटे ऋषभ की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 23 मार्च को पिता ऋषभ को स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। दोपहर में उसका शव कॉलेज के पास ही स्थित डा. बीआर आंबेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में मिला था। उसका बैग तीसरी मंजिल पर मिला था। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में छात्र परिसर में दीवार फांदकर आता नजर आया था। पुलिस ने विवेचना की थी। छात्रों से लेकर लेकर शिक्षकों से पूछताछ की थी। मगर, किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

ढाई घंटे हॉस्टल में रहे वैज्ञानिक

परिजनों ने एडीजी जोन से शिकायत की थी। इस मामले में एएसपी सत्य नरायन को जांच दी गई। शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की टीम हॉस्टल परिसर में पहुंची। वैज्ञानिकों ने ऋषभ के बराबर वजन का एक पुतला हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंका। ऐसा दो बार किया गया। उसे उसी स्थान पर गिराया गया, जहां पर ऋषभ पड़ा मिला था। इस दौरान छात्र के परिजन के साथ अधिवक्ता गगन शर्मा भी मौजूद रहे। तकरीबन ढाई घंटे तक वैज्ञानिक जांच करते रहे। इसके बाद गए। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में वैज्ञानिक रिपोर्ट देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
छात्र की मौत के बेसुध हुए पिता - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप 

पिता ने बताया था कि ऋषभ मिठास पढ़ने में काफी होशियार था। उसके स्कूल में मैथ का प्रैक्टिकल चल रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि वह बेटे को पौने दस बजे स्कूल के गेट पर छोड़कर गए थे। वह गेट के अंदर जा रहा था। इस पर वो चले गए। वह प्रशिक्षण केंद्र में कैसे पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। 

4 of 5
छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

किया गया गुमराह

ब्रह्मदत्त मिठास ने बताया कि स्कूल प्रशासन और पुलिस ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें पहले बताया गया था कि वह स्कूल नहीं आया। दस मिनट बाद दोबारा कॉल करके बताया गया कि वह पानी पीने गया था। गिरकर घायल हो गया है। उसे इमरजेंसी लेकर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्र ऋषभ का इस जगह मिला शव - फोटो : अमर उजाला

बैग में मिली थी नोटबुक 

पुलिस ने बताया कि ऋषभ के बैग में उसकी एक नोटबुक मिली थी। इसमें काले पेन से अंग्रेजी में लिखा था कि सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड। यानि माफ करना मैं सच में कायर हूं। एक काला पेन भी मिला। आशंका है कि यह सुसाइड नोट हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें