उफान पर बह रही चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में भारी बारिश के कारण कोटा बैराज से छोड़ा गया 1.62 लाख क्यूसेक पानी बाह की सीमा में पहुंच गया था। इसके कारण 24 घंटे में चंबल का जलस्तर 7 मीटर बढ़कर 131 पर पहुंच गया है। चंबल में उफान से तटीय गांव हथकांत, उदयपुर खुर्द, कमौनी, झरनापुरा, जेबरा, पुरा शिवलाल, पुरा डाल, उमरैठापुरा, क्यौरी, रेहा आदि 34 गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।