फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न, मकानों में घुसा पानी, नहर बनीं सड़कें

Sun, 18 Aug 2019 12:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
बारिश से सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
भादों के महीने में सावन जैसी बरसात हो रही है। आगरा जिले में तीन दिन से रुक रुककर रिमझिम बारिश हो रही थी, लेकिन रविवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं। कुछ इलाकों में तो मकानों और दुकानों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

2 of 8
जलभराव बना आफत - फोटो : अमर उजाला
मानसून में सावन का महीना बेहतर बीता और भादों की शुरुआत भी बेहतरीन रही। भादों में भी बदरा जमकर बरस रहे हैं। बारिश ने जहां ताजनगरी का मौसम बेहद सुहाना कर दिया है, वहीं जलभराव लोगों के लिए आफत बन गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
बारिश में भींगते हुए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को रिमझिम और फिर झमाझम बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। रविवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो फुहारों ने स्वागत किया, लेकिन सुबह आठ बजे से नौ बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर सरोबार हो गया। 

4 of 8
घरों में घुसा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश के कारण अल्बतिया रोड, बल्केश्वर, सेंट जोंस चौराहा, राजपुर चुंगी, विजय नगर कालोनी, मोतीलाल नेहरू रोड पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
बारिश से सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ट्रांस यमुना स्थित महावीर नगर और सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में तो कई मकानों में बारिश का पानी घुस गया। यहां के लोग अपनों घरों से पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।  
विज्ञापन

6 of 8
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मौसम की इस मेहरबानी के चलते ताजनगरी के प्रदूषण स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण रविवार सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
बारिश के बीच ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 अगस्त तक बारिश ऐसे ही होती रहेगी। 22 और 23 अगस्त को आसमान थोड़ी देर के लिए साफ रह सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
उफान पर बह रही चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण जहां यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं चंबल नदी उफान पर बह रही है। इससे आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई गांवों से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें