चंबल नदी
4 गांवों में 204 परिवारों तक पहुंची रसद
चंबल की बाढ़ से प्रभावित 4 गांव गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, गुढ़ा में बृहस्पतिवार को 204 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंच गई। ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में चना, चीनी, बिस्कुट, आटा, चावल, साबुन, दाल, हल्दी, मिर्च, सब्जी, तेल, नमक, मोमबत्ती, माचिस, सेनेटरी पैड, तौलिया, सूती कपड़ा, मग, डिटौल, तिरपाल, बाल्टी, बैग, लाई, आलू शामिल हैं। एसडीएम हेमंत कुमार ने बताया कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।