फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी लव स्टोरी: पहला प्रेमी जेल में, दूसरे से ऐसे मिली थी खुशी, बंद घर में प्रेमी जोड़े के आग लगाने की कहानी

Sun, 07 Jun 2026 09:46 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 में प्रेमी के साथ पैर बांधकर डीजल उड़ेलकर आत्महत्या करने वाली 18 वर्षीय खुशी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खुशी का पहला प्रेमी जेल में है, जबकि सोशल मीडिया के जरिये दूसरे से मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन
1 of 13
firozabad Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पकड़े जाने के डर से शुक्रवार रात मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 के एक बंद घर में प्रेमी जोड़े ने खुद को आग लगा ली। दोनों के पैर एक-दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलस चुके युगल को आनन-फानन स्थानीय अस्पताल और वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया। यहां प्रेमिका खुशी शर्मा (18) की मौत हो गई। प्रेमी अरुण कठेरिया (19) की हालत गंभीर है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर निजी अस्पताल ले गए हैं।

खुशी शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 में परिवार के साथ रहती थी। मैनपुरी के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती घर से करीब 11 किलोमीटर दूर मोहल्ला मोहब्बत अहीर में रहने वाले अरुण कठेरिया से हुई थी। अरुण 12वीं तक पढ़ा है और नोएडा में काम करता है।

विज्ञापन

2 of 13
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन पहले खुशी, मां ममता व 12 वर्षीय भाई हर्ष के साथ मैनपुरी के नगला पजाबा स्थित अपनी ननिहाल गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह ननिहाल से यह कहकर निकली कि घर से कपड़े लेने शिकोहाबाद जा रही है। इसके बाद मोबाइल बंद आने पर मामा अवनीश उसकी तलाश में शिकोहाबाद पहुंचे तो वहां घर पर ताला लटका था।
विज्ञापन

3 of 13
इसी रसोई में प्रेमी युगल ने लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछने पर पड़ोसियों ने बताया कि खुशी को अरुण के साथ देखा था। रात 9:30 बजे के करीब मामा ने शिकोहाबाद थाने में अरुण के खिलाफ भांजी को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों पड़ाव लाला की सराय गली-2 स्थित बंद घर के अंदर ही छिपे हैं। 
 

4 of 13
इसी गली में है खुशी का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो लोग भी जमा हो गए। इस बीच खुद को घिरता देख अरुण और खुशी ने रसोईघर में जाकर एक-दूसरे से अपने पैर बांध लिए और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। खिड़की से लपटें और शोर सुनकर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और जैसे-तैसे आग बुझाई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों 75 प्रतिशत से अधिक झुलसे थे।
विज्ञापन

5 of 13
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहला प्रेमी जेल में, सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दूसरे से मुलाकात
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 में प्रेमी के साथ पैर बांधकर डीजल उड़ेलकर आत्महत्या करने वाली 18 वर्षीय खुशी का यह पहला प्यार नहीं था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि खुशी इससे पहले अपने एक और प्रेमी फैसल अब्बासी को जेल भिजवा चुकी थी।
विज्ञापन

6 of 13
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद फेसबुक के जरिए उसकी जिंदगी में अरुण कठेरिया की एंट्री हुई थी। पुलिस जांच के अनुसार, खुशी जब नाबालिग थी, तब उसका संबंध आवास विकास कॉलोनी निवासी फैसल अब्बासी से था।
विज्ञापन

7 of 13
खुशी के घर के गेट पर ताला लगा होने के कारण बराबर के कमरे का गेट तोड़कर बचाने को पुलिस घर में घुसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 जनवरी 2024 की रात खुशी अपनी मां ममता के साथ शिकोहाबाद बाजार गई थी, जहां से वह फैसल के साथ चली गई थी, लेकिन उसी रात मां ने उसे पकड़कर फैसल पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 29 सितंबर को खुशी दोबारा लापता हुई। तब मां ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी।

 

8 of 13
सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार व अन्य घटनास्थल पर शनिवाार सुबह पहुंचकर जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने खुशी को फैसल के पास से ही बरामद किया था। नाबालिग होने के कारण फैसल पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। इस मामले में कोर्ट से सजा होने के बाद फैसल वर्तमान में जेल में बंद है। फैसल के जेल जाने के बाद खुशी सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई। इसी दौरान फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती मोहब्बत अहीर निवासी अरुण कठेरिया से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

9 of 13
रसोई के भीतर रखे फ्रीज का टूटा हुआ गेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छतों पर दौड़कर पुलिस ने तलाशा रास्ता, नाकाम होने पर तोड़ा दरवाजा
खुद को घिरता देख अंदर प्रेमी जोड़े ने बंद घर में जब आग लगा ली और खिड़की से लपटें उठने लगीं तो चीख-पुकार सुनकर पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गई। मुख्य गेट लोहे का होने के कारण पुलिसकर्मी सबसे पहले मोहल्ले के लोगों के मकानों की छतों पर चढ़ गए ताकि घर के अंदर जाने का कोई रास्ता मिल सके। मगर चारों तरफ से मकान बंद होने के कारण अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं मिला। 

 

10 of 13
दरवाजा तोड़कर रेस्क्यू किए खुशी और अरुण गंभीर हालत में झुलसे हुए - फोटो : पुलिस
इसके बाद पुलिस नीचे लौटी और मोहल्ले के लोगों से लोहे की सबल और औजार मंगाए। मुख्य लोहे के गेट के बराबर में बने कमरे का दरवाजा प्लाईवुड का था। पुलिस ने सबल के प्रहार से उस गेट को तोड़ा, जिससे दरवाजे के बीच में एक बड़ा सुराख हो गया। उसी के रास्ते पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए और सीधे रसोईघर में पहुंचे। हालांकि तब तक अरुण और खुशी बुरी तरह से जल गए थे।
 

11 of 13
अरुण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल : पैर बांधकर क्यों लगाई आग
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब शिकोहाबाद पुलिस ने घर की घेराबंदी की तो खुशी और अरुण बुरी तरह घबरा गए। खुशी को अंदेशा था कि पहले प्रेमी फैसल की तरह अरुण भी जेल चला जाएगा और वह हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। इसी खौफ में दोनों ने एक-दूसरे के पैर रस्सी से बांधे ताकि कोई भाग न सके और ज्वलनशील तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया। रसोई से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इसे एक शर्तिया सुसाइड पैक्ट मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

12 of 13
खुशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 साल पहले हुई थी खुशी के पिता की मौत
खुशी के मामा अवनीश शर्मा ने बताया कि खुशी के पिता संजय शर्मा की मौत 10 साल पहले एक सड़क हादसे में हो गई थी। जीजा की मौत के बाद बहन ममता शर्मा अपने दो बच्चों (बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे हर्ष) के साथ अकेली रह गई थी। इस हादसे के बाद ममता शर्मा का अपने बच्चों के साथ मैनपुरी स्थित मायके में आना-जाना बहुत बढ़ गया था और वह अधिकतर वहीं रहती थी।
 
विज्ञापन

13 of 13
अरुण और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी जोड़े ने खुद को घर में बंद कर आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। युवती की मौत हो चुकी है। युवक अभी उपचाराधीन है। मामले में जांच की जा रही है। युवती को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी युवती के मामा ने दर्ज कराई है। अनुज चौधरी, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें