फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले बीवी और बच्चों को मारा, फिर बनाया सुसाइड Video, मनीष ने करंट लगा दी जान; चार हत्या और सुसाइड की कहानी

Wed, 11 Feb 2026 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पढ़िए मथुरा कांड की स्टोरी
विज्ञापन
1 of 25
mathura murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के महावन के गांव खप्परपुर में सोमवार सुबह खुशियों और चहल-पहल की जगह चीख-पुकार ने ले ली। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर के भीतर का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल था, मनीष ने आखिर ऐसा क्यों किया। दिनभर गांव में अधिकारियों व रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।

दिनभर गांव की गलियों में लोगों की भीड़ जुटी रही। हर नुक्कड़ पर बस एक ही चर्चा थी कि मनीष एक सुलझा हुआ और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, उसने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया?। 
विज्ञापन

2 of 25
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तेदार और पड़ोसियों का कहना है कि परिवार में कोई बड़ा विवाद नहीं देखा गया। मनीष के इस कदम ने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। क्या मनीष मानसिक तनाव में था या किसी परेशानी के बोझ तले दबकर यह कदम उठाया।

 
विज्ञापन

3 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इधर, दिनभर गांव में पुलिस और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। जैसे-जैसे खबर फैली, दूर-दराज के इलाकों से रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। घर के बाहर बिलखते परिजन को ढांढस बंधाने वाला कोई नहीं था, हर आंख नम थी और हर चेहरा स्तब्ध हो गया।

4 of 25
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर बनाया सुसाइड वीडियो
मथुरा में मंगलवार को मनीष के मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला, जिसमें वह कह रहा है कि हम अपनी मर्जी से मर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। शुरू में पुलिस यह मान कर चल रही थी कि यह वीडियो वारदात से पूर्व बनाया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हकीकत खोल दी।

 
विज्ञापन

5 of 25
मथुरा में सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी और बच्चों की मौत का समय 3 से 4 बजे के बीच
वीडियो मंगलवार सुबह 4 बज कर 25 मिनट पर बनाया गया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी और बच्चों की मौत का समय 3 से 4 बजे के बीच में आया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि परिवार का खात्मा करने के बाद मनीष ने यह वीडियो बनाया और जताने की कोशिश की कि इस समय तक सभी जिंदा हैं और आत्महत्या का मन बना चुके हैं। 


 
विज्ञापन

6 of 25
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष बार-बार यह जता रहा है कि जैसे पत्नी भी इस कदम के लिए तैयार हो चुकी है, लेकिन मौत की टाइमिंग उसके इस दावे पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

7 of 25
जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पत्नी को मारा, फिर बच्चों को 
पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देते समय पत्नी से संभवतः विरोध किया होगा। इस पर मनीष ने पहले पत्नी की ही गला दबाकर और मूसल मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चों को मारा और फिर कई जगह सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की। 


 

8 of 25
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत व गलियों में रहीं भीड़
मनीष के घर के आसपास ग्रामीण व रिश्तेदारों की भारी भीड़ जुट गई। पास के मकानों की छत से लेकर हर गली में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हर कोई मनीष के स्वभाव को याद कर रहा था। कह रहे थे कि हंसता-खेलता परिवार इस तरह उजड़ जाएगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

9 of 25
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक चिता पर दंपती को दी मुखाग्नि... अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़
मथुरा के खप्परपुर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो करुण कंद्रन शुरू हो गया। खप्परपुर के अलावा आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग यमुना किनारे ब्रह्मांड घाट के पास स्थित शमशान घाट पहुंचे। 

 

10 of 25
एंबुलेंस से शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात दंपती को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई तो वहीं तीनों बच्चों के शव दफनाए गए। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
 

11 of 25
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद रात साढ़े दस बजे मनीष, उनकी पत्नी सीमा और तीनों बच्चों के शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो उठी। आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों के पहुंचने पर पुलिस फोर्स के साथ शवों को महावन में शमशान घाट ले जाया गया। 

 

12 of 25
घटना के बाद छतों पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेसीबी से बच्चों के शव दफनाने के लिए गड्ढे खुदवाए गए
यहां रात में ही लाइटिंग की व्यवस्था की गई। जेसीबी से बच्चों के शव दफनाने के लिए गड्ढे खुदवाए गए। इसके बाद दंपती को एक ही चिता पर भतीजे ऋषभ ने मुखाग्नि दी तो परिवारीजन बिलख उठे। सैकड़ों लोगों की भीड़ शमशान घाट भी पहुंच गई।
 

13 of 25
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को अंतिम संस्कार कराने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, सीओ श्वेता वर्मा के साथ कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

 

14 of 25
घटना के बाद छतों पर खड़ी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीजी बोलीं, बहुत बुरा हुआ
खप्परपुर में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बेहद गंभीर हैं। सभी शवों के पोस्टमार्टम गृह पर आने के बाद पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने भी शवों को देखने की इच्छा जाहिर की। पोस्टमार्टम गृह के कर्मचारियों ने सभी के एक-एक कर शवों के चेहरों को दिखाए। उन्होंने देखकर कहा कि बहुत बुरा हुआ।

15 of 25
घटना के बाद मौके पर छतों पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंडलायुक्त भी पहुंचे पोस्टमार्टम गृह
आगरा से मंडलायुक्त नागेंद्र सिंह और एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और श्लोक कुमार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। एडीजी के द्वारा पूछे गए सवालों के पुलिसकर्मियों ने जवाब दिए। सभी अधिकारियों ने खप्परपुर से आए लोगों से बातचीत की। कई पहलुओं पर परिवार के बारे में पूछा। बच्चों की पढ़ाई, किसी से कोई दुश्मनी, कोई लेन देन का प्रकरण आदि बिंदुओं पर बात की।

16 of 25
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में किसान ने सुसाइड नोट छोड़ पत्नी, तीन बच्चों की हत्या कर दी जान
मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है, हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए। 

 

17 of 25
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से पहले डायरी और वीडियो में भी सुसाइड नोट मिला है। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेष पांडेय, डीएम, एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना के पीछे मानसिक अवसाद सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

18 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद शवों को लेकर जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष की 8 साल पहले सीमा से हुई शादी
खप्परपुर गांव में अनुसूचित जाति के दिवंगत किसान रामकिशन के तीन बेटों में मंझले बेटे मनीष (35) अपनी पत्नी सीमा (30), तीन बच्चों प्रियांशी (6), हनी (5) और ढाई साल के प्रतीक के साथ गांव में ही रहते थे। मनीष की 8 साल पहले हाथरस के गांव मढ़नई निवासी सीमा से शादी हुई थी। 

 

19 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद शवों को लेकर जाते हुए, विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष और दोनों भाई सुधीर व बंटी उर्फ जयकिशन के घर भी आसपास हैं। मां श्यामवती (70) दूसरे भाइयों के साथ रहती हैं। तीनों भाई अलग-अलग खेतीबाड़ी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे तक मनीष के बच्चे घर के बाहर दिखाई नहीं दिए। 

20 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड पर पड़े थे तीन शव
इस पर बड़े भाई सुधीर ने मनीष के घर का दरवाजा खटखटाया मगर काफी देर तक जवाब नहीं मिला। दीवार फांदकर अंदर घुसे, अनहोनी की आशंका पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो मनीष का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि सीमा, हनी और बेटे के शव डबल बेड पर पड़े थे। 

 

21 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद गमगीन परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड पर ही मिला लोहे का मूसल
प्रियांशी का शव चारपाई पर था। यह देखकर चीखपुकार मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बेड पर ही पुलिस को लोहे का मूसल मिला। पास में रस्सी पड़ी थी।

22 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं'
कमरे की दीवार पर लिखा मिला कि ‘हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए।’ इसी तरह पॉकेट डायरी के पन्नों पर लिखा था कि ‘मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान नहीं करे-मनीष।’ दूसरे पन्ने पर लिखा था ‘सतीश विरामपुर वाले पर प्लॉट के पैसे हैं उसके जीजा लक्ष्मण प्रसाद (गोवर्धन) वाले पर। 126000 आए, 7 लाख और हैं।’ इसी तरह डायरी में भी तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
 

23 of 25
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ में बिजली का तार लेकर की खुदकुशी
मनीष ने घटना से पहले वीडियो भी बनाया है, इसमें भी उन्होंने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही हैं। हम अपने दुखों से दुखी हैं। किसी को परेशान नहीं किया जाए। एसएसपी ने बताया कि मनीष ने पत्नी की गला दबाकर और मूसल से प्रहार करके और बच्चों का गला दबाकर हत्या की हैं। फिर हाथ में बिजली का तार लेकर खुदकुशी की है। 

 

24 of 25
मथुरा सामूहिक आत्महत्या केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रथम दृष्टया घटना के पीछे मानसिक अवसाद का कारण प्रतीत हो रहा है। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि घटना के पीछे तंत्र-मंत्र, पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

 
विज्ञापन

25 of 25
सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक तंगी का मामला इसलिए नहीं है, क्योंकि उन्होंने हाल में प्लॉट बेचा था, जबकि सीमा के खाते में भी रकम जमा है। जांच में भी आर्थिक तंगी का कारण सामने नहीं आया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देर शाम सभी के शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। शव परिजन को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें