फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 91 मरीजों में पुष्टि, सौ शैय्या अस्पताल में 440 बच्चे भर्ती

Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बीमार बच्चे को देखतीं प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप थम नहीं रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में रविवार को मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में अब 440 बालरोगी भर्ती हैं। 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 91 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं माता, पिता अपने बच्चों को लेकर क्लीनिकों पर भी दौड़ते नजर आए। 

संबंधित खबर- डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल

सौ शैय्या अस्पताल में विगत 24 घंटे में 162 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं 131 मरीजों की सामान्य स्थिति होने पर छुट्टी दी गई। रविवार को भी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी से लेकर ब्लड बैंक और पैथोलॉजी पर भी मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पलंग की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
परिजनों की गोद में बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर भी नया वार्ड रविवार से शुरू हो गया। हालांकि अभी यहां 11 पलंग ही डाले गए हैं, लेकिन जल्द ही यहां 100 पलंग किए जाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही अन्य संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेंच पर लेटी बीमार बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल और नई बिल्डिंग में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। डेंगू के 95 मरीजों का इलाज चल रहा था। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर नया वार्ड शुरू किया गया है। 

4 of 5
ट्रामा सेंटर के बाहर वाहन पर लेटी बीमार महिला - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के मोबाइल नंबर मांगे जा रहे हैं। किस क्षेत्र के ज्यादा मरीज हैं? उनके बारे में रिपोर्ट तलब की जा रही है। मरीजों से फोन कर अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद: प्लेटलेट्स की जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान करने वाली संस्थाओं द्वारा बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुपों पर प्लेटलेट्स के लिए प्रति 10 मिनट में मांग आ रही है। अब बच्चों के साथ ही वयस्कों की हालत गंभीर हो रही है। लोग भी प्लेटलेट्स के संकट के बीच मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें