फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फ्रिज का टूटा गेट, रसोई का बिखरा सामान, आखिरी वक्त में बुरी तरह छटपटाए खुशी-अरुण; पड़ोसियों का बड़ा खुलासा

Sun, 07 Jun 2026 12:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में खुशी और अरुण के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की थ्योरी पर पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आग लगने की सूचना पर गए थे। पड़ोसी ने कहा कि दबिश के बाद आग लगाई गई है।
विज्ञापन
1 of 12
firozabad Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में खुशी और अरुण के प्रकरण में पुलिस की थ्योरी और पड़ोसियों के दावों के बीच एक बड़ा विरोधाभास है। इस खौफनाक कांड में जहां पुलिस का कहना है कि कंट्रोल रूम/थाने पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे थे, वहीं चश्मदीद पड़ोसियों ने पुलिस के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस की दबिश और घेराबंदी के बाद ही डरे हुए प्रेमी जोड़े ने खुद को आग लगाई थी।

पड़ोसियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे खुशी और अरुण चोरी-छिपे इस बंद मकान पर पहुंचे थे। इसके करीब एक घंटे बाद, पुलिस की एक टीम आई थी। पुलिस को दरवाजे पर देख अंदर छिपे प्रेमी जोड़े में खलबली मची। इसके बाद दोनों ने आग लगा ली। अंदर से चीखें सुनकर पुलिसकर्मी बचाव को दौड़े। पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 20 मिनट तक चला। 

विज्ञापन

2 of 12
रसोई के भीतर रखे फ्रीज का टूटा हुआ गेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्रिज का टूटा हुआ गेट और बिखरा सामान बयां कर रहे खौफनाक मंजर
प्रेमी जोड़े के रस्सी से पैर बांधकर आत्मदाह करने के मामले में घटनास्थल (रसोईघर) से दिल दहला देने वाले साक्ष्य फॉरेंसिक टीम को मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के बाद दोनों मौत की लपटों के बीच बेहद तड़पे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 12
इसी रसोई में प्रेमी युगल ने लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रसोई का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिला है और वहां रखे एक फ्रिज का गेट भी टूटा हुआ पाया गया है, जो इस बात की गवाही दे रहा है कि आग बुझाने और जान बचाने के लिए दोनों ने आखिरी वक्त में भारी छटपटाहट दिखाई थी। 

 

4 of 12
सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार व अन्य घटनास्थल पर शनिवाार सुबह पहुंचकर जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का अनुमान है कि जब आग की लपटों ने दोनों को घेरा, तो असहनीय दर्द के कारण वे खुद को बचाने के लिए वहां रखे सामान और फ्रिज से टकराकर बुरी तरह छटपटाए थे। 
 
विज्ञापन

5 of 12
खुशी के घर के गेट पर ताला लगा होने के कारण बराबर के कमरे का गेट तोड़कर बचाने को पुलिस घर में घुसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाली केन मिली, डीजल या केरोसिन... जांच शुरू
फिरोजाबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके से तेल की एक खाली केन तो मिली है लेकिन अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका है कि आग लगाने के लिए डीजल का इस्तेमाल किया गया था या फिर केरोसिन (मिट्टी का तेल) का।
 
विज्ञापन

6 of 12
दरवाजा तोड़कर रेस्क्यू किए खुशी और अरुण गंभीर हालत में झुलसे हुए - फोटो : पुलिस
पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह ज्वलनशील पदार्थ प्रेमी जोड़ा अपने साथ लेकर आया था या फिर इस बंद पड़े मकान में यह पहले से ही मौजूद था। संवाद
शनिवार सुबह जांच करते सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार। 
विज्ञापन

7 of 12
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को देख प्रेमी जोड़े ने पैर बांधकर लगाई आग
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पकड़े जाने के डर से शुक्रवार रात मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 के एक बंद घर में प्रेमी जोड़े ने खुद को आग लगा ली। दोनों के पैर एक-दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलस चुके युगल को आनन-फानन स्थानीय अस्पताल और वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया। यहां प्रेमिका खुशी शर्मा (18) की मौत हो गई। प्रेमी अरुण कठेरिया (19) की हालत गंभीर है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर निजी अस्पताल ले गए हैं।

8 of 12
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुशी शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव लाला की सराय गली-2 में परिवार के साथ रहती थी। मैनपुरी के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती घर से करीब 11 किलोमीटर दूर मोहल्ला मोहब्बत अहीर में रहने वाले अरुण कठेरिया से हुई थी। अरुण 12वीं तक पढ़ा है और नोएडा में काम करता है।

9 of 12
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन पहले खुशी, मां ममता व 12 वर्षीय भाई हर्ष के साथ मैनपुरी के नगला पजाबा स्थित अपनी ननिहाल गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वह ननिहाल से यह कहकर निकली कि घर से कपड़े लेने शिकोहाबाद जा रही है। इसके बाद मोबाइल बंद आने पर मामा अवनीश उसकी तलाश में शिकोहाबाद पहुंचे तो वहां घर पर ताला लटका था। पूछने पर पड़ोसियों ने बताया कि खुशी को अरुण के साथ देखा था।

10 of 12
अरुण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात 9:30 बजे के करीब मामा ने शिकोहाबाद थाने में अरुण के खिलाफ भांजी को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों पड़ाव लाला की सराय गली-2 स्थित बंद घर के अंदर ही छिपे हैं। 

11 of 12
खुशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो लोग भी जमा हो गए। इस बीच खुद को घिरता देख अरुण और खुशी ने रसोईघर में जाकर एक-दूसरे से अपने पैर बांध लिए और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। खिड़की से लपटें और शोर सुनकर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और जैसे-तैसे आग बुझाई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों 75 प्रतिशत से अधिक झुलसे थे।
विज्ञापन

12 of 12
इसी गली में है खुशी का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी जोड़े ने खुद को घर में बंद कर आग लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। युवती की मौत हो चुकी है। युवक अभी उपचाराधीन है। मामले में जांच की जा रही है। युवती को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी युवती के मामा ने दर्ज कराई है। अनुज चौधरी, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें