फिरोजाबाद में मासूम मयंक खराब रिश्तों की भेंट चढ़ गया। मां-बाप के झगड़ों के कारण दोनों बच्चे पिता से नफरत करने लगे थे। वहीं, पति-पत्नी दोनों एक दूसरे पर शक करते थे। दोनों के बीच कई बार बच्चों का डीएनए कराने तक की बात हुई थी।
फिरोजाबाद में 14 साल के बेटे की बर्बरता से हत्या करने वाले आरोपी पिता को लेकर नया खुलासा हुआ है। आरोपी राजेश राजपूत की शादी 28 नवंबर 2004 को नगला इमलिया, पाढ़म (जसराना) निवासी उर्मिला देवी से हुई थी। राजेश इंटरमीडिएट तक पढ़ा था और उसकी सराफा की दुकान थी, जबकि उर्मिला एमए तक पढ़ी थी। दोनों के बीच पहले शैक्षणिक स्तर पर अहम का विवाद था।
उर्मिला निजी स्कूल में पढ़ाने जाती थी। वह जिस स्कूल में पढ़ाती थी, वहीं उसके मामा का दामाद सुरेश (काल्पनिक नाम) भी पढ़ाता था। राजेश इन दोनों पर शक करता था। 2007 में उर्मिला ने एक एलआईसी कराई थी, जिसमें उसने राजेश के बजाय अपने पिता को नॉमिनी बनाया था।
विज्ञापन
2 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से विवाद और गहरा गया। कुछ समय बाद उर्मिला उससे अलग रहने लगी। वर्ष 2010 में बेटी और 2012 में बेटे मयंक का जन्म हुआ। बच्चों का जन्म भी माता-पिता के संबंधों को सुधार नहीं सका।
वर्ष 2015 में उर्मिला की तबीयत अधिक खराब हुई, जिसमें राजेश का काफी पैसा खर्च हुआ। इसके बाद राजेश को अपनी सराफा की दुकान भी बंद करनी पड़ी और वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। यह बात उर्मिला को अखरने लगी थी, वह उसे दूसरा काम करने को कहती थी।
4 of 13
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश ने पत्नी के मोबाइल नंबर की निकलवा ली सीडीआर
दोनों फिर से अलग-अलग रहने लगे। सुरेश और अपनी पत्नी पर शक के चलते राजेश उसके स्कूल में एक-दो बार गया, तो उर्मिला ने उसे वहां आने से साफ मना कर दिया। इसी दौरान राजेश ने पत्नी के पोस्टपेड मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा ली। इसमें उसे कुछ नंबरों पर लगातार बात करना अखरा और उसने पत्नी को रोका-टोका।
विज्ञापन
5 of 13
घर में फैला खून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'पत्नी उर्मिला ने बेटी और बेटे को अपनी तरफ कर लिया था'
इसी बीच कोविड के समय लॉकडाउन में राजेश के भाई विकास की शादी हुई। शादी में उर्मिला आई थी, इस दौरान भी उनके बीच शक के चलते विवाद हुआ था। राजेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी उर्मिला ने बेटी और बेटे को अपनी तरफ कर लिया था।
विज्ञापन
6 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वे दोनों भी मां की बात मानते और पिता से नफरत करने लगे थे। राजेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उर्मिला और उसके बीच कई बार बच्चों का डीएनए कराने तक की बात हुई थी।
विज्ञापन
7 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपः राजेश के परिवार ने आग में घी डालने का किया काम
उर्मिला का आरोप है कि पति राजेश से विवाद इतना यूं ही नहीं बढ़ा था, इसके पीछे ससुराल वालों की हरकतें मुख्य कारण रहीं। ससुर रामकिशन के पास दादा की संपत्ति थी। ससुर के तीन भाई और तीन बहनें हैं। बिना बंटवारे के ही ससुर रामकिशन ने जिजौली रोड की पैतृक संपत्ति को अपने बेटे विकास के नाम दानपत्र के जरिए दे दिया था।
8 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उर्मिला ने इसका विरोध किया था। पति की कमाई को भी ससुराल वाले ही रखते थे और बच्चों के पालन-पोषण तक के लिए पैसे नहीं देने देते थे। इस कारण उसे किराए के मकानों में दर-दर अपने बच्चों के साथ भटकना पड़ा। स्कूल में पढ़ाकर वह जो भी तनख्वाह पाती थी, उससे बच्चों व अपना खर्चा चलाती थी। ससुराल वालों ने कभी भी राजेश और उसके बीच सुलह कराकर परिवार की देखभाल करने के लिए प्रेरित नहीं किया।
9 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उर्मिला भी राजेश पर करती थी शक
राजेश जहां उर्मिला पर सुरेश को लेकर शक करता था, वहीं उर्मिला राजेश पर उसकी एक रिश्तेदार महिला के साथ संबंध होने का शक करती थी। इस पर घर में भी काफी विवाद होता था। 28 अगस्त 2023 को भी इस मुद्दे पर राजेश और उसके भाई विकास में विवाद हुआ था। उस दिन राजेश और विकास को मक्खनपुर थाना पुलिस ने झगड़े की सूचना पर गिरफ्तार किया था। दोनों को शांतिभंग की धारा में पाबंद किया गया था।
10 of 13
रसोई में रखा बैग और अन्य सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में मासूम की हत्या
यूपी के फिरोजाबाद के मोहल्ला जिजौली में सोमवार को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता ने बेटे मयंक के शव को घर में ही एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और भाग निकला। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था।
11 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा
पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपी पिता राजेश के घर के पीछे खाली प्लॉट में हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सना एक बोरा बरामद हुआ। मृतक मयंक की मां उर्मिला देवी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा और 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत थे।
12 of 13
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक ने जिंदा रहने के लिए किया था काफी संघर्ष
उर्मिला के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से घर लौटीं तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था। कक्षा पांच में पढ़ने वाला बेटा मयंक लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया। घर के हर हिस्से में खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि मयंक ने जिंदा रहने के लिए काफी संघर्ष किया।
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की कोशिश
हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। बच्चे के मामा की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने मयंक के सिर से लेकर पेट तक 20 से 25 वार हंसिए से किए। पुलिस के अनुसार, बच्चे के सिर में आठ से दस वार के निशान, कान, चेहरे, हाथ, पेट, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर हंसिए से वार करने के निशान मिले हैं।