फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चों के लिए मांगा था जमीन का टुकड़ा, हिस्से में आया मासूम बेटे का शव; मां ने हक दिलाने की लड़ी थी लड़ाई

Wed, 04 Feb 2026 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद में हुए 14 साल के मयंक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्त में आए आरोपी ने पिता ने पुलिस को बताया कि मयंक से एक काम करने के लिए कहा था। उसने इनकार कर दिया और धमकी भी दी थी। इस पर उससे गुस्सा आ गया। उसने हंसिया फेंककर मारा तो उसकी आंख के पास जा लगा। इस पर वह डर गया और बेटे को मार डाला। 
विज्ञापन
1 of 11
firozabad murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में पति-पत्नी के झगड़े के बीच उर्मिला की अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको ससुराल में संपत्ति का हक दिलाने की लड़ाई भी कम नहीं रही। उर्मिला ने 10 अगस्त 2023 से लेकर 12 जून 2024 तक प्रशासन और शासन में 14 प्रार्थना पत्र दाखिल किए। वह बस अपने बच्चों के नाम पर ससुर से कुछ संपत्ति चाहती थी।

मगर राजस्व विभाग की भूमिका इसमें संतोषजनक नहीं रही। जब ससुर रामकिशन ने जिजौली की पैतृक संपत्ति को अपने बेटे विकास के नाम पर दानपत्र के जरिये कर दिया था, तो उसने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि इस दानपत्र को निरस्त किया जाए, क्योंकि यह पैतृक संपत्ति का सही बंटवारा नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 11
घर में फैला खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब सुनवाई नहीं हुई, तो वह 29 सितंबर 2023 को परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए प्रयासरत हुई और एक आईजीआरएस शिकायत दर्ज की, मगर उसे वह भी नहीं दी गई। बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने आईजीआरएस के निस्तारण में लिखा कि उर्मिला के पति राजेश ने उसे परिवार रजिस्टर की नकल देने से मना किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 11
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन तिथियों पर दिए प्रार्थना पत्र
10 अगस्त 2023 को डीएम
6 सितंबर 2023 को फिर डीएम
14 सितंबर 2023 को पीजी पोर्टल और डीएम को
8 नवंबर 2023 को डीएम को
20 दिसंबर 2023 को सीएम को
18 अप्रैल 2024 को दो प्रार्थना पत्र ऑनलाइन दिए
20 अप्रैल 2024 को एसएसपी को मारपीट के संबंध में
24 अप्रैल और 15 मई 2024 को सीएम हेल्पलाइन पर। इसके बाद 17 मई 2024 को डीएम
30 मई 2024 को सीएम हेल्पलाइन और 12 जून 2024 को सीएम को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया।

4 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब सौरभ, पारस और विकास की तलाश 
प्राथमिकी में राजेश के अलावा उसके तीन भाई सौरभ, पारस और विकास भी नामजद हैं। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन

5 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में हुआ अंतिम संस्कार
मयंक का अंतिम संस्कार उसके ननिहाल पक्ष व गांव के लोगों ने नगला मवासी, मटसैना में किया। इस दौरान उसके पिता के पक्ष से कोई भी परिजन अंतिम बार चेहरा तक देखने नहीं आया।

 
विज्ञापन

6 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे साक्ष्य
पुलिस ने राजेश से हत्या में प्रयुक्त चाकू व हंसिया के अलावा खून से सना बोरा, बक्सा, घर के फर्श, दीवारों पर मिले रक्त के सैंपल एकत्र किए हैं। इसके अलावा आरोपी के हाथ में लगे चाकू और हंसिये से हमले के दौरान कट के निशानों से भी सैंपल लेकर उनकी फोटोग्राफी कराई है। इन सभी को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। इसके अलावा राजेश के कपड़ों पर बच्चे मयंक के खून के निशान मिले हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी राजेश कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सौरभ दीक्षित,एसएसपी
 

8 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में मासूम की हत्या
यूपी के फिरोजाबाद के मोहल्ला जिजौली में सोमवार को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता ने बेटे मयंक के शव को घर में ही एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और भाग निकला। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था।

 

9 of 11
रसोई में रखा बैग और अन्य सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा
पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपी पिता राजेश के घर के पीछे खाली प्लॉट में हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सना एक बोरा बरामद हुआ। मृतक मयंक की मां उर्मिला देवी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा और 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत थे। 

 

10 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक ने जिंदा रहने के लिए किया था काफी संघर्ष
उर्मिला के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से घर लौटीं तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था। कक्षा पांच में पढ़ने वाला बेटा मयंक लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया। घर के हर हिस्से में खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि मयंक ने जिंदा रहने के लिए काफी संघर्ष किया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की कोशिश
हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। बच्चे के मामा की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने मयंक के सिर से लेकर पेट तक 20 से 25 वार हंसिए से किए। पुलिस के अनुसार, बच्चे के सिर में आठ से दस वार के निशान, कान, चेहरे, हाथ, पेट, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर हंसिए से वार करने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें