यूपी के फिरोजाबाद में हुए 14 साल के मयंक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्त में आए आरोपी ने पिता ने पुलिस को बताया कि मयंक से एक काम करने के लिए कहा था। उसने इनकार कर दिया और धमकी भी दी थी। इस पर उससे गुस्सा आ गया। उसने हंसिया फेंककर मारा तो उसकी आंख के पास जा लगा। इस पर वह डर गया और बेटे को मार डाला।
फिरोजाबाद के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को मयंक (14) की हत्या पिता ने गर्म पानी का लोटा न देने पर की थी। आरोपी पिता राजेश कुमार राजपूत को देर रात गिरफ्तार कर मक्खनपुर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त हंसिया और चाकू बरामद किया है।
गिरफ्तारी से पूर्व सुबह करीब 10:30 बजे मयंक के ननिहाल पक्ष ने जिजौली में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी मार्ग से हटे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव ननिहाल पक्ष के लोग गांव ले गए। शाम को पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
2 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में राजेश राजपूत (मूल निवासी गांव नगला मवासी, मटसैना व हाल निवासी जिजौली, मक्खनपुर) ने वारदात पर पछतावा जताते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बेटी के ट्यूशन जाने के बाद घर में मयंक और वह अकेले थे।
विज्ञापन
3 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने गैस पर एक लोटे में पानी गर्म होने के लिए रखा था। मयंक से लोटा उठाकर देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। दूसरी बार कहने पर उसने मां से शिकायत करने की धमकी दी।
'मयंक सीढ़ियों की ओर भागते समय गिर गया'
इस पर वह आपा खो बैठा। पास में रखे हंसिये को उठाकर मयंक पर फेंका, जो उसकी आंख के पास जाकर लगा। खून निकलने पर मयंक सीढ़ियों की ओर भागते समय गिर गया और सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा। मयंक अचेत हो गया।
विज्ञापन
5 of 12
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर वह डर गया कि पत्नी उर्मिला मायके वालों को बुलाकर उसे पिटवाएगी। पुलिस भी बेटे पर जानलेवा हमले में जेल भेज देगी। इसके बाद उसने बेटे पर हंसिये और सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए।
विज्ञापन
6 of 12
घर में फैला खून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक की मौत होने पर शव को बक्से में छिपा दिया। इस बीच दोपहर के 2:45 बज गए। पत्नी के आने का समय होने के कारण वह घर में फैले खून की आधी-अधूरी सफाई कर भाग निकला। घर से भागने के बाद कुछ देर पास के पार्क में बैठा रहा। वहीं पर उसे घर पर पुलिस पहुंचने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
7 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भरण-पोषण का वाद डाला था, उसमें भी कराया समझौता
उर्मिला के भाई राजकुमार ने बताया कि बहन ने राजेश की हरकतों से तंग आकर उस पर भरण-पोषण का वाद दाखिल किया था। पति ने 17 अप्रैल 2024 को मारपीट कर बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया था। इसके संबंध में पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था।
8 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, भरण-पोषण का वाद काफी समय तक कोर्ट में चला। मगर पिछले दिनों राजेश ने दबाव डालकर और परिवार की देखभाल का बहाना कर उसमें समझौता करा लिया। इसके बाद सोची-समझी साजिश के तहत वह बहन को जिजौली में बने मकान में लेकर रहने लगा और षड्यंत्र के अनुसार उसने भांजे मयंक की हत्या कर दी।
9 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में मासूम की हत्या
यूपी के फिरोजाबाद के मोहल्ला जिजौली में सोमवार को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता ने बेटे मयंक के शव को घर में ही एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और भाग निकला। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था।
10 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा
पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपी पिता राजेश के घर के पीछे खाली प्लॉट में हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सना एक बोरा बरामद हुआ। मृतक मयंक की मां उर्मिला देवी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा और 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत थे।
11 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मयंक ने जिंदा रहने के लिए किया था काफी संघर्ष
उर्मिला के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से घर लौटीं तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था। कक्षा पांच में पढ़ने वाला बेटा मयंक लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया। घर के हर हिस्से में खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि मयंक ने जिंदा रहने के लिए काफी संघर्ष किया।
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की कोशिश
हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। बच्चे के मामा की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने मयंक के सिर से लेकर पेट तक 20 से 25 वार हंसिए से किए। पुलिस के अनुसार, बच्चे के सिर में आठ से दस वार के निशान, कान, चेहरे, हाथ, पेट, सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर हंसिए से वार करने के निशान मिले हैं।