फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Honour Killing: धमकी के बाद पिता ने रची हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी के सोने के बाद काटा बेटी का गला

Fri, 15 Jul 2022 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
Firozabad Honour Killing - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मोहल्ला तिलकनगर निवासी मनोज ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार ये हत्या बेटी के प्रेम संबंध की वजह से की गई। युवती के प्रेम संबंध एटा जिले के रहने वाले सुधीर नाम के युवक से थे। सुधीर के सजातीय न होने की बात का पता चलने के बाद से ही मनोज बेटी रुचि से नाराज था। मनोज बेटी का विवाह सजातीय करना चाहता था, तभी से परिवार में कलह होने लगी थी। 11 जुलाई को पिता ने घर में प्रेमी की मौजूदगी में बेटी ने प्रेमी के सामने पिता से अभद्रता कर दी। इस पर पिता ने दोनों को थप्पड़ मार दिया, तभी रुचि ने पिता मनोज को जान से मरवाने की धमकी दे दी। इसी वक्त मनोज ने बेटी को मारने की ठान ली। 

बेटी की हत्या की सूचना देने थाने पहुंची रुचि की मां नगीना की मानें तो रुचि के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर शादी करने के लिए सुधीर को घर बुलाकर करीब दो महीने पहले देखा गया था। पसंद आने पर उसके परिवार वालों से बात की। इसी बीच पता चला कि सुधीर राठौर जाति का नहीं है। इसके बाद रिश्ता तोड़ दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बेटी ने घर बुलाया था प्रेमी 

11 जुलाई को रुचि ने सुधीर को घर बुलाया था। कुछ समय रहने के बाद वह दोस्त के घर जाने की बात कहकर चला गया था। देर शाम फिर से घर आया और रात को घर पर रुका। देर रात रुचि और सुधीर को मनोज ने एक कमरे में देखने पर विरोध किया। इस पर रुचि ने पिता से अभद्रता कर दी। इसके बाद मनोज ने गुस्से में रुचि और सुधीर के थप्पड़ मारा था। तब रुचि ने पिता को अपशब्द कहकर जान से मरवाने की धमकी दे दी थी। इस बात को लेकर मनोज ने रुचि की हत्या करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

पति ने बताया कर दी है बेटी की हत्या 

नगीना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह तीनों बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। उसने रुचि को भी साथ में सोने के लिए कहा था। लेकिन उसने मना कर दिया। वह दूसरे कमरे में सो गई। वहीं मनोज कमरे के बाहर सो रहा था। सुबह छह बजे जागी तो रुचि दिखाई नहीं दी तो पति मनोज से रुचि के बारे में पूछा गया तब मनोज ने बताया कि उसने रुचि की हत्या कर दी है और शव कमरे में पड़ा है। इसके बाद मनोज बिना बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद घर आया तब तक पुलिस आ चुकी थी।  

4 of 5
आरोपी पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रुचि माता-पिता को देती थी नाक कटवाने की धमकी

पति के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस को तहरीर देने पहुंची रुचि की मां नगीना देवी का कहना था कि रुचि जिद्दी थी। वह हर किसी से झगड़ा करती थी। बृहस्पतिवार रात सिर में दर्द होने पर उसने रुचि से दवा देने के लिए कहा था। लेकिन रुचि ने दवा देने से मना कर दिया। बात-बात पर परिवार की नाक कटवाने की धमकी देती रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दस साल पूर्व थ्रेसर मशीन से कट गया था मनोज का हाथ

करीब दस साल पहले मनोज का एक हाथ थ्रेसर मशीन में आने से कट गया था। एक हाथ कटने के बाद भी परिवार के भरण पोषण के लिए मनोज कारखाने में काम करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इस कारण नगीना घर पर ही चूड़ी जुड़ाई का काम करती थी। रुचि ने कक्षा आठ की पढ़ाई की थी। पढ़ाई में कमजोर होने पर परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें