फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद अग्निकांड: घर, परिवार और शान, आग ने छीन लिया सबकुछ, गौशाला में बीती रात, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें

Thu, 01 Dec 2022 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
गौशाला में गुजरी रात - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना पाढ़म में भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत आग के आगोश में समाने से पूर्व दम घुटने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम पैनल में शामिल चिकित्सकों ने की। सभी का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। घटना के बाद परिवार टूट गया है। दो मंजिला भवन में जो परिवार कभी शान से रहता था, उसके सदस्यों के पास अब कुछ भी नहीं है। बेहद ही दर्दनाक तस्वीर उस समय सामने आई, जब इस परिवार को रात गौशाला में गुजारनी पड़ी। 

पाढ़म निवासी रमन प्रकाश का बाजार में दो मंजिला घर है। मंगलवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे रमन प्रकाश के पुत्र मनोज कुमार, पत्नी नीरज, पुत्र हर्ष और भारत, रमन प्रकाश के छोटे पुत्र नितिन की पत्नी शिवानी और तीन माह की पुत्री तेजस्वी की जलकर मौत हो गई थी। रमन प्रकाश और नितिन घर से बाहर गए थे। इससे इनकी जान बच गई।
विज्ञापन

2 of 5
गौशाला में गुजरी रात - फोटो : अमर उजाला

अग्निकांड में उजड़ गईं परिवार की खुशियां

रमन प्रकाश का परिवार दो दिन पूर्व शान से रहता था, लेकिन अग्निकांड ने परिवार की खुशियों को उजाड़ कर रख दिया। हालत ये थी कि पांच वर्ष की बेटी को भी टीन के नीचे सोना पड़ा। ठंड से बचने के लिए आग का भी सहारा लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
गौशाला में गुजरी रात - फोटो : अमर उजाला

चार सदस्यीय चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 

अग्निकांड में कारोबारी परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी का पोस्टमार्टम बुधवार को चार सदस्यीय चिकित्सकों के पैनल ने किया। पैनल में शामिल डॉ. अर्जन सिंह, डॉ. अर्जुन कुमार, डॉ. अभिषेक गुप्ता और महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति राजपूत की मौजूदगी में सभी का पोस्टमार्टम किया गया। 

4 of 5
घर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

इस तरह हुई मौत 

पैनल में शामिल डॉ. अभिषेक गुप्ता के मुताबिक अग्निकांड के दौरान घर में अत्यधिक धुएं के गुबार उत्पन्न हुए होंगे। घर में कैद हो जाने एवं धुएं के कारण सभी मृतक मनोज कुमार, शिवानी, तेजस्वी, हर्ष और भरत आदि की दम घुट जाने के कारण मौत होने की प्रबल आशंका है। हालांकि सभी लोग के शव घर में लगी भीषण आग के आगोश में आ जाने के कारण बुरी तरह से झुलस गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिता को मुखाग्नि देते नितिन - फोटो : अमर उजाला

एक ही चिता पर छह लोगों का अंतिम संस्कार

बुधवार की सुबह सभी शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। हर किसी की आंखों में आंसू थे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें