फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नौशहरा के पास रूकनपुर इलाके में पटाखा गोदाम में विस्फोट ने कई घरौंदों को एक ही पल में उजाड़कर रख दिया। धमाके के बाद पलक झपकते ही कई मकान जमींदोज हो गए। मकानों के अंदर रह रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। वहीं इस हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयावह था कि हर कोई इस धमाके के बाद घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़ा। न बच्चों की चिंता थी न पत्नी की। चिंता थी तो बस सभी को अपनी-अपनी जान बचाने की। विस्फोट के बाद अचानक से भगदड़ मच गई। लोग मलबे के ऊपर से होकर भाग रहे थे और गिरकर चोटिल भी हो रहे थे।
विज्ञापन
3 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद अनिल कुशवाहा ने बताया कि वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी रात सवा दस बजे करीब यह धमाका हुआ। अचानक धमाका होते ही मकान का लिंटर और दीवारें गिर गईं। जब तक वह कुछ समझ पाते। तब तक परिवार के लोग मलबे के नीचे दब चुके थे।
4 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
कई लोगों को उसने निकालने का प्रयास किया। इस प्रयास में वह और दो बच्चियां दीक्षा (8) दिव्यांशी (5) बच निकले। बाकी उसकी मां मीरा देवी मलबे के नीचे दबकर तड़पती रहीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बिना समय गंवाए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने मलबे के नीचे दबी हुई मीरा देवी को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
500 मीटर दूर तक मकानों पर गिरी ईंटें
पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद धमाके की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी, कि घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूरी तक बने हुए मकानों पर पत्थर गिरे। घरों के बाहर खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों के लिंटर गिर गए। चारों तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
6 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
200 मीटर दूरी उड़कर गली में गिरी लोहे की एंगल
घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर जाकर लोहे की बड़ी एंगल उड़कर घनी आबादी के बीच गली में जाकर गिरा। सड़कों पर ईंट ही ईंट सड़कों पर पड़ी थीं। कई लोगों की मकानों पर पड़ी सीमेंटेड चादर तक टूट गईं। खिड़कियों के कांच, लकड़ी के दरवाजे बीच में से टूट गए। दहशत इतनी थी कि लोग घरों के बाहर निकलकर अपनी जान बचाकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
7 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पथराव करने का किया प्रयास
घटना के बाद मौके साढ़े दस बजे करीब मौके पर पहुंचे। एक समय ऐसा भी आया, जब गुस्साए लोगों ने पुलिस पर ही पथराव करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इंस्पेक्टर ने अपनी सूझबूझ से पथराव की घटना को समय रहते लोगों को समझाकर टाल दिया।
8 of 9
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ तक पहुंची पटाखा गोदाम से उठे धमाके की गूंज
हादसा इतना भयावह था कि धमाके की गूंज जनपद फिरोजाबाद और आगरा में ही नहीं, बल्कि लखनऊ तक गूंजी। रात में ही लखनऊ से अधिकारियों के फोन आने शुरू हो गए थे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिकोहाबाद में हुई इस घटना का संज्ञान लिया है।
साथ ही कठोर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही एक खाली जगह भी तलाशी।